गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है। अगर भाजपा जीतती है तो वह पश्चिम बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा या फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। यह आज होने जा रही मतगणना से तय होगा। साथ ही मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना भी आज होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: गुजरात-हिमाचल चुनाव के आएंगे नतीजे, रिवाज बदलेगा या राज, आज होगा तय, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकतर एग्जिट पोल ने गुजरात में लागातर सातवीं बार भाजपा के सत्ता में आने की संभावना जताई है। अगर भाजपा जीतती है तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। वहीं, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेगा या राज, विधानसभा चुनाव के नतीजों से आज होगा तय
हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा या फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। यह आज होने जा रही मतगणना से तय होगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...
मैनपुरी, रामपुर और खतौली में मतगणना आज
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना आज होगी। चुनाव परिणाम का रुझान सुबह 12 बजे तक सामने आ जाएंगे और परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा, सपा और रालोद ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
MCD Elections : चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई सत्ता की सियासत
एमसीडी चुनाव में भाजपा बेशक बहुमत के आंकड़े से दूर रही, लेकिन निगम की सत्ता हथियाने की दौड़ में पीछे नहीं है। 100 का आंकड़ा पार करने वाली पार्टी अब सदन में चौथी बार सत्ता हासिल करने की कवायद में है। बुधवार को सांसद गौतम गंभीर का यह बयान आने के बाद कि कूड़े का पहाड़ तो भाजपा ही खत्म करेगी, दिल्ली की सियासत में खलबली मच गई। पढ़ें पूरी खबर...