महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज विस्तार करेंगे। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा-जदयू गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगें हैं। जदयू पटना में आज सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसी वक्त राजद भी अलग अपनी एक बैठक करेगी। साथ ही दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान जमीन से लेकर आसमान तक लालकिले की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: शिंदे कैबिनेट का विस्तार आज, बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन का निर्णायक दिन, पढ़ें अहम खबरें
शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार आज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
बिहार में टूट के कगार पर भाजपा-जदयू गठबंधन, आज बैठक में होगा निर्णय
बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा-जदयू गठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगें हैं। वहीं, राजद और जदयू में नजदीकी भी बढ़ती दिख रही है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद गहमागहमी काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द नए गठबंधन के साथ नई सरकार बन सकती है। आज जदयू विधायकों और सांसदों की बैठक में अंतिम निर्णय हो सकता है। जदयू पटना में आज सुबह 11 बजे बैठक करेगी। इसी वक्त राजद भी अलग अपनी एक बैठक करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क
दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के 10 हजार से ज्यादा जवान जमीन से लेकर आसमान तक लालकिले की सुरक्षा पर नजर रखेंगे। आतंकी हमले के इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस सभी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है और एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पतंग व गुब्बारे उड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पतंगबाजों को रोकने के लिए 400 जवान अलग से तैनात किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मिजोरम और असम के बीच वार्ता आज
मिजोरम और असम के बीच दशकों से चले आ रहे अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच आज वार्ता होगी। मिजोरम के गृह विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा वार्ता दोपहर ढाई बजे आइजोल के आइजल क्लब में होगी। उन्होंने कहा कि मिजोरम के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्री लालचमलिआना करेंगे जबकि असम प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...