महाराष्ट्र में झटका खाने के बाद कांग्रेस अब गोवा में संकट में घिर गई है। माइकल लोबो सहित कई विधायक अचानक लापता हो गए हैं। वहीं, अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को आए सैलाब में लापता लोगों की तलाश के बीच अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। जम्मू बेस कैंप से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए नए जत्था रवाना हो गया है। साथ ही अग्निपथ योजना के बारे में स्पष्टता के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति आज एक बार फिर अहम बैठक करने जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: गोवा में कांग्रेस पर संकट, पांच विधायक 'लापता', अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में झटका खाने के बाद कांग्रेस अब गोवा में संकट में घिर गई है। माइकल लोबो सहित कई विधायक अचानक लापता हो गए हैं। कयास हैं कि ये विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के पद से हटा दिया। पार्टी ने उन पर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर...
अमरनाथ यात्रा फिर शुरू
अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को आए सैलाब में लापता लोगों की तलाश के बीच अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। जम्मू बेस कैंप से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए नए जत्था रवाना हो गया है। पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की आज बैठक
अग्निपथ योजना के बारे में स्पष्टता के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति आज एक बार फिर अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में राज्यमंत्री अजय भट्ट, तीनों सेना प्रमुख और रक्षा सचिव उपस्थित रहेंगे। बैठक से वाकिफ सूत्रों का कहना है कि यह रक्षा मंत्रालय की ओर से की गई निजी पहल है ताकि अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष के डर को दूर किया जा सके और इसका स्पष्ट राजनीतिक हल निकल सके। पढ़ें पूरी खबर...
आईएस4ओएम का लॉन्च आज
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह अंतरिक्ष विभाग के अध्यक्ष व इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ की मौजूदगी में ‘इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट’ (आईएस4ओएम) आज लॉन्च करेंगे। अंतरिक्ष में खतरा टालने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आईएस4ओएम प्रणाली तैयार की है। पढ़ें पूरी खबर..