फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: ईडी आज फिर करेगी राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस छेड़ेगी सत्याग्रह, एक मंच पर होंगे पीएम और उद्धव ठाकरे, पढ़ें अहम समाचार

Tue, 14 Jun 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 06:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 14 June Today: Important and big news stories of 14 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ हुई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में होंगे। केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आएंगे। साथ ही उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 14 June Today: Important and big news stories of 14 June updates on Amar Ujala
ईडी ने की राहुल गांधी से पूछताछ। - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल से आज लगातार दूसरे दिन भी होगी ईडी की पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ हुई। वह रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे।   पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 14 June Today: Important and big news stories of 14 June updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india

आज महाराष्ट्र दौरे पर प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में होंगे। पीएम मोदी पहले पुणे के नजदीक 17वीं सदी के कवि-संत तुकाराम महाराज की जन्मस्थली देहू में उनके शिला मंदिर का लोकर्पण करेंगे। इसके बाद वे मुंबई स्थित राजभवन में क्रांतिकारी गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एक साथ नजर आएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 14 June Today: Important and big news stories of 14 June updates on Amar Ujala
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

धामी सरकार आज देगी बजट का उपहार
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। मार्च में सरकार पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। अब सरकार शेष अवधि के लिए बजट लाएगी। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए करीब 63 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 14 June Today: Important and big news stories of 14 June updates on Amar Ujala
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

विश्व हिंदू परिषद ने आज रात आठ बजे हनुमान चालीसा पाठ करने का किया आह्वान
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत ने एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में हिंदू समाज से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया गया है। सभी हिंदू संस्थाओं से अनुरोध किया कि गैर संवैधानिक प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को अपने हर गली-मोहल्ले में छोटे-बड़े सभी मंदिरों में रात्रि 8 बजे इकट्ठे होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें।  पढ़ें पूरी खबर....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed