केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज (20 जून) कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस पर उठे बवाल के बाद सरकारों ने प्रभावशाली लोगों की टोह लेना तो नहीं छोड़ा है लेकिन इस काम के लिए नया सॉफ्टवेयर ढूंढ लिया है। साथ ही मंदी की आशंका के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली किस्त की बिक्री पांच दिनों के लिए आज से शुरू हो रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों का आज भारत बंद का एलान, पेगासस नहीं अब हर्मिट स्पाइवेयर से खतरा, पढ़ें अहम समाचार
अग्निपथ योजना के खिलाफ कई संगठनों का आज भारत बंद
केंद्र की ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच कुछ संगठनों ने आज (20 जून) कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया है। इसी बीच देश के तीनों सैन्य बलों ने अग्निपथ योजना के विरोध के बावजूद साफ कर दिया है कि इसे किसी भी हाल में वापस नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं, उपद्रवियों को इसमें भर्ती नहीं दी जाएगी। वायुसेना ने भर्ती की विस्तृत जानकारी भी साझा की। इसमें बताया गया है कि अग्निवीरों को सालाना 30 दिन की छुट्टी मिलेगी। नियम के तहत भत्ते भी मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
पेगासस नहीं अब हर्मिट स्पाइवेयर से खतरा
इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस पर उठे बवाल के बाद सरकारों ने प्रभावशाली लोगों की टोह लेना तो नहीं छोड़ा है लेकिन इस काम के लिए सॉफ्टवेयर नया ढूंढ लिया है। लोगों की जासूसी के लिए एक और सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है। एक साइबर सुरक्षा कंपनी ने खुलासा किया है कि कई देशों की सरकारें हर्मिट नामक इस स्पाइवेयर का जासूसी में इस्तेमाल कर रहीं हैं। राजनेता, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोग और कारोबारी इस स्पाइवेयर के निशाने पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मंदी की आशंका के बीच एसजीबी की अगली किस्त की बिक्री आज से शुरू
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली किस्त की बिक्री पांच दिनों के लिए सोमवार यानी 20 जून से शुरू हो रही है। इस किस्त के लिए सोने का निर्गम मूल्य 5,091 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। यह चालू वित्त वर्ष का पहला निर्गम होगा। निवेश सलाहकारों का मानना है कि मंदी की आशंका के बीच सॉवरेन गोल्ड में निवेश मुनाफे का सौदा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस आज
विज्ञान भवन में आज होने वाली इंटरनेट सेफ्टी, राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में इंटरनेट पर होने वाले अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता लाना है। पढ़ें पूरी खबर...