फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA T20 Series: बारिश की वजह से पांचवां टी-20 रद्द, 2-2 से बराबर रही सीरीज, भुवनेश्वर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

ऋषभ पंत भी बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने से चूक गए। पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट झटके थे।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series: India vs South Africa Fifth T20 cancelled due to rain, series tied at 2-2, Bhuvneshwar Player of the Series
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी-20 रद्द - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश ने आज के मैच में दो बार खलल डाला। पहले टॉस के बाद बारिश की वजह से 50 मिनट तक मैच रुका रहा। शाम सात बजे से मैच शुरू होने की जगह 7 बजकर 50 मिनट पर मैच की शुरुआत हुई। एक-एक ओवर दोनों पारियों से काटे गए और मैच 19 ओवर का होना था।


हालांकि, भारतीय पारी के 3.3 ओवर के बाद ही दोबारा बारिश शुरू हुई और इसके बाद यह रुकी नहीं। जब दोबारा बारिश की वजह से मैच रुका, तब टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 28 रन था। ईशान किशन सात गेंदों पर दो छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SA T20 Series: India vs South Africa Fifth T20 cancelled due to rain, series tied at 2-2, Bhuvneshwar Player of the Series
बारिश ने मैच में डाला खलल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन को लुंगी एनगिडी ने क्लीन बोल्ड किया। ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एनगिडी ने प्रिटोरियस के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर शून्य और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने पांचवें मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह केशव महाराज टीम की कप्तानी कर रहे थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम में तीन बदलाव हुए। बावुमा, यानसेन और तबरेज शम्सी को बाहर किया गया था। वहीं, उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स, रीजा हेंड्रिक्स और कगिसो रबाडा की टीम में वापसी हुई।
IND vs SA T20 Series: India vs South Africa Fifth T20 cancelled due to rain, series tied at 2-2, Bhuvneshwar Player of the Series
बारिश की वजह से खेल रुका - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें टी-20 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं था, ऐसे में अंपायर ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। दक्षिण अफ्रीका ने 2010 के बाद से भारतीय सरजमीं पर सीमित ओवरों की सीरीज नहीं हारने के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। ऋषभ पंत भी बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने से चूक गए। 

पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट झटके थे। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में पहला टी-20 सात विकेट से और दूसरा टी-20 चार विकेट से जीता था। इसके बाद भारत ने सीरीज में वापसी की और तीसरा टी-20 48 रन से और चौथा टी-20 82 रन से जीता। इस तरह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। अब भारतीय टी-20 टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आयरलैंड जाएगी। वहीं, रोहित शर्मा के नेतृत्व में टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 26 और 28 जून को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं, टेस्ट टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA T20 Series: India vs South Africa Fifth T20 cancelled due to rain, series tied at 2-2, Bhuvneshwar Player of the Series
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी-20 रद्द - फोटो : BCCI

भारतीय टीम इतिहास बनाने से चूकी
टीम इंडिया के पास एक रिकॉर्ड बनाने का मौका था। अब तक टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है। दक्षिण अफ्रीका पहली बार साल 2015-16 में टी-20 सीरीज खेलने भारत आई थी। तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। बारिश की वजह से तीसरा टी-20 रद्द हो गया था। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे थे।

2019-20 में दक्षिण अफ्रीका की टीम फिर से टी-20 सीरीज खेलने भारत आई। तब भारतीय टीम की कमान विराट कोहली संभाल रहे थे। इस सीरीज में भी बारिश ने खलल डाला था। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही। सीरीज का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed