सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: देश को आज मिलेंगे नए महामहिम, ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी, पढ़ें अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Jul 2022 06:28 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 21 July Today: Important and big news stories of 21 July updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा आज हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। वहीं, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ईडी के सामने पेश होंगी। उन्हें ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था। साथ ही मानसून की बारिश ने जम्मू संभाग में कहर बरपा दिया। डोडा और बारामुला जिले में बुधवार को बादल फटे हैं। डोडा के कहारा तहसील के टांटा गांव में आया सैलाब स्कूल की इमारत समेत 13 भवन बहा ले गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 21 July Today: Important and big news stories of 21 July updates on Amar Ujala
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022। - फोटो : अमर उजाला

देश को आज मिलेंगे नए महामहिम
भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 21 July Today: Important and big news stories of 21 July updates on Amar Ujala
सोनिया गांधी - फोटो : Social media

ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगी। उन्हें ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था। मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राहुल गांधी की पेशी के दौरान भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 21 July Today: Important and big news stories of 21 July updates on Amar Ujala
डोडा में बादल फटने के बाद सरकारी भवन में भरा मलबा - फोटो : पीटीआई

डोडा और बारामुला में बादल फटा
मानसून की बारिश ने जम्मू संभाग में कहर बरपा दिया। डोडा और बारामुला जिले में बुधवार को बादल फटे हैं। डोडा के कहारा तहसील के टांटा गांव में आया सैलाब स्कूल की इमारत समेत 13 भवन बहा ले गया। कहारा टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर सहित 20 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 21 July Today: Important and big news stories of 21 July updates on Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। - फोटो : ANI

उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन पर ममता आज कर सकती हैं फैसला
उपराष्ट्रपति चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किसे मिलेगा, इसे लेकर अभी तक पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पत्ते खोले नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी गुरुवार को अटकलों को विराम दे सकती हैं। तृणमूल सुप्रीमो ने 21 जुलाई को पार्टी की शहीद दिवस रैली के बाद शाम को अपने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की बैठक बुलाई है। सबकी नजरें इस बैठक पर टिकी हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed