फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: आज पीएम मोदी और जॉनसन के बीच होगी बातचीत, पीके के कांग्रेस में शामिल होने पर मंथन, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 22 Apr 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Apr 2022 06:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 22 April Today: Important and big news stories of 22 April updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज अहम बैठक होगी। इस दौरान भारत भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह आसान करने पर जोर देगा। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर प्रस्तावित बैठक केवल गांधी परिवार और पीके के बीच होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 22 April Today: Important and big news stories of 22 April updates on Amar Ujala
ब्रिटिश पीएम बॉरिस जॉनसन के साथ पीएम मोदी। - फोटो : फाइल फोटो

आज प्रधानमंत्री मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच होगी बातचीत
भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज अहम बैठक होगी। ब्रिटेन को भारत का बड़ा व्यापारिक साझेदार बनाने के लक्ष्य के साथ आए जॉनसन रक्षा, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा मामले में अपनी ओर से कई प्रस्ताव देंगे। मुक्त व्यापार की राह पर आगे बढ़ने पर भी बात होगी जबकि भारत भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह आसान करने पर जोर देगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 22 April Today: Important and big news stories of 22 April updates on Amar Ujala
प्रशांत किशोर। - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस में शामिल होने को लेकर प्रशांत किशोर आज करेंगे बातचीत
कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर प्रस्तावित बैठक केवल गांधी परिवार और पीके के बीच होगी। पीके के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सोनिया के साथ बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शामिल रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 22 April Today: Important and big news stories of 22 April updates on Amar Ujala
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

हिमाचल प्रदेश में आज जेपी नड्डा का रोड शो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज सुबह 11:35 बजे नगरोटा बगवां बाजार में रोड शो होगा। उसके बाद यहीं गांधी मैदान में नड्डा दोपहर 12:10 से 1:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा की इस चुनावी जनसभा में भाजपा का कौन विधायक और पूर्व विधायक लोगों की कितनी भीड़ लाता है, इसका रिकॉर्ड रखा जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 22 April Today: Important and big news stories of 22 April updates on Amar Ujala
काशी विश्वनाथ मंदिर में मॉरिशस के पीएम। - फोटो : सोशल मीडिया।

मॉरिशस के पीएम आज सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात
तीन दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंचे मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उनका राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने का भी कार्यक्रम है। इससे पहले गुरुवार शाम जगन्नाथ ने सपरिवार काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका और बाबा विश्वनाथ की विधिविधान से षोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed