सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, शिवसेना में तीसरी बार बगावत, वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना,

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 06:42 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 22 June Today: Important and big news stories of 22 June updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी संकट आ खड़ा हुआ है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के ठीक बाद 30 से ज्यादा विधायकों के साथ शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखा दिए हैं।  वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने बताया कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। साथ ही भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top News Headline 22 June Today: Important and big news stories of 22 June updates on Amar Ujala
महाराष्ट्र विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, शिवसेना में तीसरी बार हुई बगावत
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के ठीक बाद 30 से ज्यादा विधायकों के साथ शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखाते हुए सूरत में डेरा डाल दिया। इससे सियासी उथल-पुथल मच गई और प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 22 June Today: Important and big news stories of 22 June updates on Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : www.freepik.com

चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना वायरस
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने एक यूरोपीय नेता से निजी बातचीत में स्वीकार किया है कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आशंका जताई, वुहान लैब में कोई दुर्घटना के चलते भी यह वायरस फैला हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...


 

Top News Headline 22 June Today: Important and big news stories of 22 June updates on Amar Ujala
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

राष्ट्रपति पद के करीब पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू
भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (84) से होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 22 June Today: Important and big news stories of 22 June updates on Amar Ujala
मतगणना - फोटो : अमर उजाला

46 शहरी निकायों के चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना
हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed