सब्सक्राइब करें

Sanju Samson: पहले Hi से पहला फोटो पोस्ट करने तक, क्लासमेट को हमसफर बनाने में संजू सैमसन को लग गए थे पांच साल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Jun 2022 01:44 AM IST
सार

संजू ने लंबे समय बाद चारुलता को मैसेज किया था। सामने से कोई जवाब नहीं आया। इससे संजू परेशान हुए। चारुलता से मिलने के लिए सीधे उनके कॉलेज पहुंच गए।

विज्ञापन
Sanju Samson wife charulatha love story love and dating before marriage with classmate for five years see pictures
संजू सैमसन और चारुलता - फोटो : Sanju Samson/Instagram
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए संजू सैमसन का चयन 15 जून को हुआ था। संजू इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। सैमसन को एक बार फिर से खुद को साबित करने का मौका मिला है। क्रिकेट की तरह ही संजू की लव स्टोरी भी काफी रोचक है। एक मैसेज ने उनकी जिंदगी को बदल दिया।
Trending Videos
Sanju Samson wife charulatha love story love and dating before marriage with classmate for five years see pictures
संजू सैमसन और चारुलता - फोटो : Sanju Samson/Instagram
संजू ने अपनी क्लासमेट चारुलता को हमसफर बनाया। दोनों की शादी 22 दिसंबर 2018 को हुई थी। सैमसन और चारुलता एमार इवानिओस कॉलसे से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की लव स्टोरी वहीं शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju Samson wife charulatha love story love and dating before marriage with classmate for five years see pictures
संजू सैमसन और चारुलता - फोटो : Sanju Samson/Instagram
सैमसन ने एक बार अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "22 अगस्त 2013 को पहली बार मैंने चारुलता को मैसेज किया था। रात के 11:11 बजे मैंने उन्हें हाई (Hi) लिखकर भेजा था।''
Sanju Samson wife charulatha love story love and dating before marriage with classmate for five years see pictures
संजू सैमसन और चारुलता - फोटो : Sanju Samson/Instagram
सैमसन ने आगे बताया था, ''उस दिन से लेकर पांच साल तक मैं उनके साथ एक फोटो पोस्ट करने का इंतजार कर रहा था। मैं दुनिया को बताना चाहता था कि मैं चारुलता से कितनी मोहब्बत करता हूं और वह मेरे लिए कितनी खास हैं।''
विज्ञापन
Sanju Samson wife charulatha love story love and dating before marriage with classmate for five years see pictures
संजू सैमसन और चारुलता - फोटो : Sanju Samson/Instagram
कॉलेज समाप्त होने के बाद सैमसन और चारुलता काफी समय तक एक-दूसरे से दूर रहे। इस दौरान दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे थे। चारुलता ने बीएससी और ह्यूमन रिसोर्स में पीजी किया। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ गाने सुनने का शौक था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed