सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: पीएम आज करेंगे हिमाचल में चुनावी शंखनाद, पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Sep 2022 06:51 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 24 September Today: Important and big news stories of 24 September updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। मोदी पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहते हैं। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सिर्फ दो दिन में बदरा कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
Top News Headline 24 September Today: Important and big news stories of 24 September updates on Amar Ujala
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज हिमाचल के मंडी से करेंगे चुनावी शंखनाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। मोदी पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसके लिए पूरी तैयारियों कर ली हैं। पीएम का पड्डल में देवध्वनियों के साथ स्वागत किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 24 September Today: Important and big news stories of 24 September updates on Amar Ujala
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : ANI

यूएनजीए में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि हम भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहते हैं। शहबाज शरीफ ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि भारत इस संदेश को समझे कि दोनों देश एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...


Top News Headline 24 September Today: Important and big news stories of 24 September updates on Amar Ujala
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : मनीष शर्मा

दो दिन की बारिश से महीने भर की कमी पूरी, आज भी संभावना
दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के शुरू के तीन सप्ताह में मानसूनी बारिश में 49 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सिर्फ दो दिन में बदरा कुछ यूं बरसे कि पूरे महीने की कमी पूरी हो गई। वहीं, बारिश की कमी के कारण सूखे का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 24 September Today: Important and big news stories of 24 September updates on Amar Ujala
रोजर फेडरर

आखिरी मैच में हारे रोजर फेडरर
 दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed