{"_id":"632d6cce9e6e182e2b7de796","slug":"all-16-teams-squad-announced-for-t20-world-cup-2022-know-every-teams-captain-and-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप में शामिल सभी 16 देशों की टीम का एलान, जानें किस देश के लिए कौन दिखाएगा दम ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप में शामिल सभी 16 देशों की टीम का एलान, जानें किस देश के लिए कौन दिखाएगा दम ?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 06:26 PM IST
सार
टी20 विश्व कप के लिए सभी टीमों का एलान हो चुका है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से आठ टीमें सीधे मुख्य दौर में जगह बना चुकी हैं, जबकि बाकी आठ टीमें क्वालीफायर राउंड खेलेंगी और इनमें से चार टीमें मुख्य दौर में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
1 of 18
टी20 विश्व कप 2022 के लिए सभी टीमों का एलान हो चुका है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी 16 टीमों का एलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाला यह टूर्नामेंट दो चरण में खेला जाएगा। पहले आठ टीमें क्वालीफायर राउंड खेलेंगी और इनमें से चार टीमें मुख्य दौर में जगह बनाएंगी। वहीं, टॉप आठ टीमें पहले ही मुख्य दौर में पहुंच चुकी हैं। 22 अक्तूबर से मुख्य दौर के मुकाबले शुरू होंगे और 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। पिछले साल की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार अपने घर में खिताब का बचाव करने उतरेगी।
2 of 18
टी20 वर्ल्ड कप
- फोटो : अमर उजाला
क्वालिफायर राउंड में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है- ग्रुप-ए और ग्रुप-बी। ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका और यूएई की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। टॉप की चार टीमें अगले राउंड यानी सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।
सुपर-12 राउंड में 12 टीमों को भी दो ग्रुप में बांटा गया है- ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप-ए की विनर टीम और ग्रुप-बी की रनर अप टीमें होंगी। वहीं, ग्रुप-2 में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी की विनर टीम और ग्रुप-ए की रनर अप टीमें होंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।