फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, यूपी सरकार जाएगी जनता के द्वार, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Fri, 29 Apr 2022 06:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Apr 2022 06:09 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 29 April Today: Important and big news stories of 29 April updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। वहीं, यूपी सरकार आज से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 29 April Today: Important and big news stories of 29 April updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india

वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन सूरत में हो रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता और मूल्य निर्माण को बढ़ावा देना है। पीएमओ के मुताबिक इस जीपीबीएस-2022 का मुख्य विषय 'आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत' रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 29 April Today: Important and big news stories of 29 April updates on Amar Ujala
यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

यूपी सरकार आज से जनता के द्वार
उत्तर प्रदेश सरकार आज से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के लिए ज्यादातर मंत्री बृहस्पतिवार देर रात संबंधित जिलों में पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 29 April Today: Important and big news stories of 29 April updates on Amar Ujala
हीरोपंती 2, रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

आज बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी सात फिल्में
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ लोग हर शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म हीरोपंती-2 आज सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वहीं सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म "रनवे 34" में अभिनेता अजय देवगन विक्रांत खन्ना नामक पायलट के किरदार में नजर आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 29 April Today: Important and big news stories of 29 April updates on Amar Ujala
गर्मी का सितम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

मई में 48 डिग्री के थपेड़े झेलने को रहें तैयार
देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से की 80 फीसदी आबादी भीषण गर्मी से झुलस रही है। आने वाले समय में गर्मी और परेशानी बढ़ाएगी। मई में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,  बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed