फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: शख्स ने खरीदी सेकेंड हैंड अलमारी, खोला तो रह गया हैरान, लेनी पड़ी पुलिस की मदद

Thu, 28 Apr 2022 06:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
man found one crore 19 lakh cash inside second hand almirah bought online in germany
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : iStock
Viral News in Hindi: कब किसी व्यक्ति की किस्मत खुल जाए यह किसी को पता नहीं होता है। लेकिन कभी-कभी रातों रात लोगों की किस्मत चमक जाती है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जो रातों रात करोड़पति बन गया। यह शख्स एक सेकेंड हैंड अलमारी खरीदकर अपने घर लाया। अलमारी में उसने एक ऐसी चीज देखी जिसे देखने के बाद उसके कान खड़ हो गए। 

अगर हम अपने घर कोई अलमारी खरीद कर लाते हैं और उसमें कोई ऐसी चीज मिल जाती है जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं हो। तो जाहिर सी बात है कि हम हैरान हो जाएंगे। जर्मनी में रहने वाले इस शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ है। शख्स ने जो सेकेंड हैंड अलमारी खरीदा था उसमें उसको एक करोड़ से ज्यादा रुपये मिले। इस शख्स ने ऑनलाइन साइट से इस अलमारी को खरीदा था। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

man found one crore 19 lakh cash inside second hand almirah bought online in germany
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम थॉमस हेलर है जो जर्मनी के बिटरफिल्ड (Bitterfield) का रहने वाला है। थॉमस ने अपने किचन में सामान रखने के लिए इस सेकेंड हैंड अलमारी को 19 हजार रुपये में खरीदा था। 

man found one crore 19 lakh cash inside second hand almirah bought online in germany
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

इसके बाद थॉमस ने जब अलमारी को घर लेकर पहुंचा और उसको खोला तो वो हैरत में पड़ गया। अलमारी के कैबिनेट में उसने दो बॉक्स देखा जिसे खोला तो उसमें एक करोड़ 19 लाख रुपए कैश पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man found one crore 19 lakh cash inside second hand almirah bought online in germany
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

लेकिन थॉमस ने इमानदारी दिखाई और पैसों को पुलिस को देने का फैसला लिया। थॉमस ने बताया कि उनकी इच्छा था कि अलमारी में मिले पैसे उसके मालिक को मिल जाएं। 

विज्ञापन
man found one crore 19 lakh cash inside second hand almirah bought online in germany
अलमारी से मिला एक करोड़ से ज्यादा कैश - फोटो : Pixabay

पुलिस ने इन पैसों की जांच की तो पता चला कि यह एक 91 साल की बुजुर्ग महिला के हैं जो जर्मनी के ही हाले शहर में रहती हैं। अलमारी की पहली मालकिन भी वही थीं। इस अलमारी को महिला के पोते ने बेचा था और उसे पता नहीं था बुजुर्ग महिला ने इसमें इतना कैश रखा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed