फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी करेंगे मन की बात, गुजरात में खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल मैच, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sun, 29 May 2022 06:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 May 2022 06:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 29 May Today: Important and big news stories of 29 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 89वां एपिसोड होगा। वहीं आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही हरियाणा में आज सियासत चरम पर रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही प्रदेश में पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की तीन अलग-अलग जिलों में रैलियां हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 29 May Today: Important and big news stories of 29 May updates on Amar Ujala
आईपीएल 2022 फाइनल - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल फाइनल आज
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 साल पहले (2008 में) लीग में सुनहरी शुरुआत करने वाले राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहेंगे। वहीं, कई दिग्गज टीमों को धराशायी कर अपने पहले सीजन में ही फाइनल खेलने वाली गुजरात टाइटंस की टीम कामयाबी का नया इतिहास बनाने की फिराक में होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 29 May Today: Important and big news stories of 29 May updates on Amar Ujala
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 89वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 29 May Today: Important and big news stories of 29 May updates on Amar Ujala
मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र हुड्डा और केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में आज रैलियों वाला रविवार
हरियाणा में आज सियासत चरम पर रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही प्रदेश में पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की तीन अलग-अलग जिलों में रैलियां हैं। सिरसा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह की ओर से आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा फतेहाबाद में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में अब बदलेगा हरियाणा रैली कर हुंकार भरेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Top News Headline 29 May Today: Important and big news stories of 29 May updates on Amar Ujala
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति कोविंद आज जाएंगे उज्जैन
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उज्जैन जाएंगे। वे यहां महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। कालिदास अकादमी के संकुल में होने वाले आयुर्वेद के महाअधिवेशन में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियां युद्धस्तर पर की गई है। पूरे शहर को सजाया गया है और महाकाल मंदिर में भी सजावट की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed