नई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार बैकफुट पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, नई आबकारी नीति वापस होगी। नई नीति तैयार होने तक पुरानी नीति के तहत ही शराब की बिक्री की जाएगी। वहीं ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा कर रहे पुजारियों पर नगर निगम के टैक्स का साया पड़ने वाला है। निगम द्वारा कराए जा रहे सर्वे में मंदिरों के प्रांगण में रह रहे पुजारी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) ने खुलासा किया है कि दुनियाभर की सरकारें उससे यूजर खातों से सामग्री हटाने या उनके निजी विवरणों की जासूसी के लिए कह रही हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: दिल्ली में लागू हो सकती है पुरानी आबकारी नीति, ब्रज के पुजारियों पर लगेगा हाउस टैक्स
दिल्ली में लागू हो सकती है पुरानी आबकारी नीति बैकफुट पर केजरीवाल सरकार
नई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद दिल्ली सरकार बैकफुट पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, नई आबकारी नीति वापस होगी। नई नीति तैयार होने तक पुरानी नीति के तहत ही शराब की बिक्री की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में करेंगे राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार सुबह 10 से रात 8.30 बजे तक चंडीगढ़ में रहेंगे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी व अन्य अधिकारी शहर में मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन प्रशासन जुटा रहा। एयरपोर्ट से जिस रास्ते वह राजभवन पहुंचेंगे, उन सभी रास्तों की मरम्मत की गई और पत्थरों को पेंट किया गया। सड़क किनारे घासों की कटाई की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ब्रज के मंदिरों में पुजारियों पर लगेगा हाउस टैक्स
ब्रज के मंदिरों में ठाकुरजी की सेवा कर रहे पुजारियों पर नगर निगम के टैक्स का साया पड़ने वाला है। हालांकि ठाकुरजी फ्री रहेंगे। निगम द्वारा कराए जा रहे सर्वे में मंदिरों के प्रांगण में रह रहे पुजारी टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। सर्वे के बाद पुजारियों पर टैक्स लगाया जाएगा। फिलहाल इस टैक्स की जानकारी पुजारियों को नहीं है। टैक्स की वसूली के दौरान इनको निगम का हाउस व वाटर टैक्स चुकाना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चलाया तो कटेगा चालान
देश के पहले 14 लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनएचएआई ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्ययोजना तैयार कर ली है। कई महीनों से दोपहिया वाहन चालकों के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में परिवहन मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...