सब्सक्राइब करें

Ramnath Kovind: कोविंद के नए घर पहुंचे ये मेहमान, जानें रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे पूर्व राष्ट्रपति?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 30 Jul 2022 05:01 AM IST
सार

राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी रामनाथ कोविंद को प्रोटोकॉल मिला हुआ है। उन्हें कई तरह की सुविधाएं सरकार की तरफ से दी जाएंगी। इन्हीं सुविधाओं में से एक 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला भी है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद परिवार के साथ अब इसी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। यहां अब उनसे मुलाकात करने के लिए मेहमान भी आने लगे हैं।

विज्ञापन
Ramnath Kovind guests reached Ramnath Kovind's new home, know what the former President will do after retireme
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने नए बंगले 12 जनपथ में शिफ्ट हो चुके हैं। 25 जुलाई को उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। इसी दिन उन्हें और देश की प्रथम महिला नागरिक यानी सविता कोविंद को राष्ट्रपति भवन से औपचारिक विदाई दी गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की विदाई समारोह की आगवानी की। 

राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी रामनाथ कोविंद को प्रोटोकॉल मिला हुआ है। उन्हें कई तरह की सुविधाएं सरकार की तरफ से दी जाएंगी। इन्हीं सुविधाओं में से एक 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला भी है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद परिवार के साथ अब इसी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। यहां अब उनसे मुलाकात करने के लिए मेहमान भी आने लगे हैं।

आइए जानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति से नए बंगले में मुलाकात करने वाले मेहमानों में कौन-कौन शामिल है? रिटायरमेंट के बाद रामनाथ कोविंद क्या करेंगे और उन्हें सरकार की तरफ से कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी? 
 
Trending Videos
Ramnath Kovind guests reached Ramnath Kovind's new home, know what the former President will do after retireme
यही वह बंगला है, जो राष्ट्रपति कोविंद को अलॉट हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
पहले पूर्व राष्ट्रपति के नए बंगले के बारे में जान लीजिए 
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया पता अब दिल्ली का 12 जनपथ स्थित बंगला है। ये वही बंगला है, जहां कुछ साल पहले तक रामविलास पासवान रहा करते थे। पासवान इस बंगले में दो दशक से ज्यादा समय तक रहे। उनके निधन के बाद परिवार ने इसे खाली कर दिया। अब ये बंगला रामनाथ कोविंद को आवंटित हुआ है।  

बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया जा चुका है। पूर्व राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद ने बंगले के रेनोवेशन का काम खुद देखा। इस बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramnath Kovind guests reached Ramnath Kovind's new home, know what the former President will do after retireme
रामविलास पासवाल लंबे समय तक इसी बंगले में रहे। - फोटो : अमर उजाला
पहले पशुपति कुमार, फिर अश्विनी चौबे को अलॉट हुआ 
राम विलास पासवान के निधन के बाद 12 जनपथ बंगले में रहने का ऑफर उनके भाई पशुपति कुमार को दिया गया। पशुपति अभी केंद्र सरकार में मंत्री हैं। पशुपति ने इसे मना कर दिया। इसके बाद रेलवे और आईटी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को यह बंगला दिया गया। हालांकि, तब ये खाली नहीं था। ऐसे में अश्विनी कुमार को दूसरा बंगला दे दिया गया। 
 
Ramnath Kovind guests reached Ramnath Kovind's new home, know what the former President will do after retireme
रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंची पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, निर्मला सीतारमण और पंजाब के राज - फोटो : अमर उजाला
नए बंगले में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति के मेहमान
25 जुलाई को 12 जनपथ में पूरी तरह से शिफ्ट होने के बाद 27 जुलाई से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने वालों का तांता लगने लगा। सबसे पहले पहली महिला राष्ट्रपति रहीं प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 12 जनपथ पहुंचकर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की। प्रतिभा पाटिल के साथ उनकी बेटी भी थीं। दोनों ने बुके देकर रामनाथ कोविंद का अभिवादन किया। कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और बेटी भी थीं। 

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात करने वालों में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शामिल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण रहीं। केंद्रीय मंत्री अपने साथ आम और सेब की टोकरी भी लेकर पहुंची थीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को आम और सेब की टोकरी के साथ-साथ बुके भेंट कर अभिवादन किया। 
 
विज्ञापन
Ramnath Kovind guests reached Ramnath Kovind's new home, know what the former President will do after retireme
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
अब जानिए रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति कोविंद को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके अलावा 60 हजार रुपये प्रतिमाह सेक्रेटेरियल स्टाफ और आफिस खर्च के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार की तरफ से दिया गया बंगला भी आजीवन फ्री रहेगा। मतलब इसके लिए कोविंद को किराया नहीं देना होगा। 

पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद को दो लैंडलाइन, मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन भी दिया गया है। इसके अलावा बिजली और पानी का बिल भी नहीं देना पड़ेगा। कोविंद को ड्राइवर और कार भी दी गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed