सब्सक्राइब करें

Murder: किसी पर खंजर से 26 हमले, किसी को कुल्हाड़ी से काट डाला, एक महीने में हुईं पांच बड़ी हत्याओं की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 29 Jul 2022 11:15 PM IST
सार

बीते करीब एक महीने में एक के बाद देशभर में कई हत्याएं हो चुकी हैं, जिनसे पूरा देश दहल चुका है। कहीं किसी पर खंजर से 26 बार हमले किए गए तो कहीं किसी के शरीर के टुकड़े-टुकड़े। 

विज्ञापन
Top five murders in india within one months from kanhaiyalal to umesh kolhe and praveen
इन पांच लोगों की हत्या सबसे ज्यादा चर्चा में रही। - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के मंगलुरु जिले में एक 23 साल के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दो दिन पहले ही कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू को कुछ इसी तरह से मारा गया था। बदमाशों ने प्रवीण का गला रेत डाला था। तब से कर्नाटक के कई इलाकों में धारा-144 लागू है। कर्नाटक की इन हत्याओं का असर पूरे देश में दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन और कैंडिल मार्च निकाले जा रहे। ऐसा नहीं है कि लोगों का गुस्सा केवल इन्हीं दो हत्याओं पर दिख रहा है।
loader


बीते करीब एक महीने में एक के बाद देशभर में कई हत्याएं हो चुकी हैं, जिनसे पूरा देश दहल चुका है। आइए ऐसे ही पांच हत्याओं के बारे में जानते हैं...
 
Trending Videos
Top five murders in india within one months from kanhaiyalal to umesh kolhe and praveen
उदयपुर के कन्हैयालाल को गौस मोहम्मद और रियाज ने मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
1. नुपुर का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या
घटना राजस्थान के उदयपुर की है। यहां 28 जून को दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। कन्हैयालाल के शरीर पर 26 बार खंजर से हमला करने के निशान मिले। 8-10 घाव तो सिर्फ कन्हैयालाल की गर्दन पर ही थे। हत्या को अंजाम देने वाले दो हत्यारों ने इसका वीडियो भी बनाया था और उसे शेयर किया था। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद को पुलिस ने एक घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें मुन्नवर हुसैन, मोहसिन, आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली व अन्य शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top five murders in india within one months from kanhaiyalal to umesh kolhe and praveen
अमरावती हत्याकांड का मुख्य आरोपी इमरान (बाएं) और मृतक उमेश कोल्हे। - फोटो : सोशल मीडिया
2. नुपुर का समर्थन करने पर अमरावती में केमिस्ट को काट डाला
21 जून की रात को महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। उमेश ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। हमले के चलते उमेश के दिमाग की नस डैमेज हो गई थी। गले पर वार से सांस की नली भी कट गई थी। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड शेख इरफान बताया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, उमेश ने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट को शेयर किया था। इन्हीं में से एक ग्रुप में शामिल यूसूफ ने अपने अन्य साथियों के साथ प्लान करके उमेश की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस उमेश कोल्हे हत्याकांड के मामले में शेख इरफान, मुदस्सिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफिक, शोएब खान, अतिब रशीद और युसूफ खान को गिरफ्तार किया है।
 
Top five murders in india within one months from kanhaiyalal to umesh kolhe and praveen
प्रवीण नेट्टार - फोटो : अमर उजाला
3. कन्हैयालाल की हत्या का विरोध किया तो भाजपा नेता को कुल्हाड़ी से काट डाला  
दो दिन पहले यानी 26 जुलाई की घटना है। यहां कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP नेता प्रवीण नेट्टार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। प्रवीण ने 29 जून को राजस्थान में मारे गए कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने जाकिर और शफीक नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

इस घटना के बाद पूरे देश में हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन हो रहा है। उग्र भीड़ ने भाजपा सांसद नलिनकुमार कतिल की कार को पलटने की कोशिश भी की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगह पर सरकारी बसों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया।
 
विज्ञापन
Top five murders in india within one months from kanhaiyalal to umesh kolhe and praveen
निशांक राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
4. बीटेक छात्र की सिर कटी लाश मिली
मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है। यहां बीटेक छात्र निशांक राठौर का हफ्तेभर पहले रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। शव मिलने से पहले उसके पिता के फोन पर एक मैसेज आया था। उसमें यह लिखा था कि 'राठौर साहब आपका बेटा बहुत बहादुर था... गुस्ताख ए नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा।' 

इस घटना के बाद सवाल उठने लगा कि क्या ये इस्लामिक कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस अभी कई एंगल से इसकी जांच कर रही है। मैसेज किसने भेजा और क्यों भेजा अब तक ये साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, यह साफ है कि ये मैसेज निशांक के मोबाइल से ही भेजा गया था। निशांक ने कई एप से कर्ज भी लिया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed