सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: विधानसभा में 'शक्ति' परीक्षण से पहले उद्धव ठाकरे का इस्तीफा, केरल में कोरोना के बाद एंथ्रेक्स का कहर, पढ़ें अहम समाचार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Jun 2022 06:24 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 30 June Today: Important and big news stories of 30 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में होने वाले ‘शक्ति’ परीक्षण की पूर्व संध्या पर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव के इस कदम के बाद अब ‘शक्ति’परीक्षण नहीं होगा और राज्य में भाजपा और बागी शिवसेना विधायकों के गठबंधन की सरकार के बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। वहीं, केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एंथ्रेक्स का प्रकोप सामने आया है। केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। साथ ही कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 30 June Today: Important and big news stories of 30 June updates on Amar Ujala
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा - फोटो : ANI

विधानसभा में 'शक्ति' परीक्षण से पहले उद्धव ठाकरे का इस्तीफा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में होने वाले ‘शक्ति’ परीक्षण की पूर्व संध्या पर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुप्रीम कोर्ट के राज्यपाल के ‘शक्ति’ परीक्षण के आदेश पर रोक लगाने से इन्कार करने के आदेश के कुछ मिनटों बाद ही उद्धव ने फेसबुक लाइव में अपने त्यागपत्र का एलान किया। उन्होंने विधान परिषद से भी इस्तीफे की बात कही। उद्धव के इस कदम के बाद अब ‘शक्ति’परीक्षण नहीं होगा और राज्य में भाजपा और बागी शिवसेना विधायकों के गठबंधन की सरकार के बनने का रास्ता भी साफ हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 30 June Today: Important and big news stories of 30 June updates on Amar Ujala
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज। - फोटो : ANI

केरल में कोरोना के बाद एंथ्रेक्स का कहर
केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एंथ्रेक्स का प्रकोप सामने आया है। केरल के अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स के प्रकोप के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअर में एंथ्रेक्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।  पढ़ें पूरी खबर....

Top News Headline 30 June Today: Important and big news stories of 30 June updates on Amar Ujala
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे। - फोटो : Twitter@OfficeofUT/@Dev_Fadnavis

फडणवीस आज कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भाजपा सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को राज्यपाल के समक्ष दावा कर सकते हैं। 288 सदस्यीय सदन में 106 भाजपा व 38 शिंदे गुट के विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 144 है। भाजपा को प्रहार जनशक्ति पार्टी समेत 7 निर्दलीय और शिंदे गुट को 12 निर्दलीयों का भी समर्थन हासिल है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 30 June Today: Important and big news stories of 30 June updates on Amar Ujala
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

आज राजस्थान बंद का आह्वान
उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद है। कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का आह्वान भाजपा और प्रदेश में व्यापार मंडलों ने किया है।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed