फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: केंद्रीय बजट 2023 आज संसद में किया जाएगा पेश, बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, जारी रहेगा सर्द हवा का दौर

Wed, 01 Feb 2023 07:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Feb 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 01 February 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। अगले साल गर्मियों में आम चुनाव का सामना करने से पहले यह नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। वहीं, दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ के असर से हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन को बढ़ा दिया है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा सुबह-शाम कंपकंपा दे रही है। सर्द हवा का यह दौर आज भी जारी रहेगा। साथ ही झारखंड के धनबाद में एक अपार्टमेंट में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 01 February 2023 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराद और पंकज चौधरी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI

Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 आज संसद में किया जाएगा पेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी। अगले साल गर्मियों में आम चुनाव का सामना करने से पहले यह नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। आज सुबह 11 बजे जब वित्त मंत्री अपना संबोधन शुरू करेंगी, तो भारतीय मध्यम वर्ग और भारतीय उद्योग जगत वैश्विक मंदी के मद्देनजर कुछ राहत का बेसब्री से इंतजार कर रहा होगा।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 01 February 2023 Updates On Amar Ujala
दिल्ली की सर्दी। - फोटो : अमर उजाला

Delhi Weather News: बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, आज भी जारी रहेगा सर्द हवा का दौर
दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ के असर से हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन को बढ़ा दिया है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा सुबह-शाम कंपकंपा दे रही है। सर्द हवा का यह दौर अभी बुधवार को भी जारी रहेगा। इस कारण से अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 01 February 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

Jharkhand: धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 14 की मौत
झारखंड के धनबाद में एक अपार्टमेंट में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि शहर के जोड़ाफाटक इलाके में आशीर्वाद टावर की दूसरी मंजिल पर शाम छह बजे आग लगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 01 February 2023 Updates On Amar Ujala
Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला

Budget 2023: बजट के लाभों को लोगों तक पहुंचाएगी भाजपा
केंद्र सरकार आज बजट पेश करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता बजट के लाभों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बुधवार से 12 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सभी जिलों में केंद्रीय बजट पर चर्चा, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सेमीनार करने के लिए पार्टी महासचिव सुनील बंसल, किसान-युवा विंग के प्रमुखों सहित नौ सदस्यों वाली एक टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी करेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed