सब्सक्राइब करें

Top News: पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार आज नवीन पटनायक से करेंगे मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 May 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 May 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी एक दिवसीय पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। साथ ही कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात राज्य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके सपनों को अपने सपने के रूप में देखा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Trending Videos
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 May 2023 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

आज पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के अपने एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। शाह अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में शामिल होंगे और लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 May 2023 Updates On Amar Ujala
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम नीतीश कुमार आज नवीन पटनायक से करेंगे मुलाकात
भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 11 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जाएंगे। उनकी योजना गुरुवार को मुंबई में एनसीपी के मुखिया शरद पवार और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 May 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@BJP4India

चुनाव से पहले PM मोदी बोले- हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार देर रात राज्य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके सपनों को अपने सपने के रूप में देखा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "हर कन्नड़ का सपना मेरा अपना सपना है। आपका संकल्प ही मेरा संकल्प है।"
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 09 May 2023 Updates On Amar Ujala
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर। - फोटो : Twitter@NARENDER1970

संघ पदाधिकारी ने मीडिया को दी नसीहत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर ने सोमवार को कहा कि संघ फेक न्यूज यानी फर्जी खबरों का सबसे बड़ा शिकार है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए और समाज एवं देश के हित में बिना किसी का पक्ष लिए सच्चाई को सामने रखना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed