सब्सक्राइब करें

Snake Like Robot: नासा बना रहा है सांप जैसा रोबोट, शनि ग्रह के चंद्रमा एन्सेलेडस पर करेगा जीवन की तलाश

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 08 May 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
NASA developing snake like robot to discover life on moon of saturn enceladus know details
जीवन की तलाश में नासा बना रहा है सांप जैसा रोबोट - फोटो : twitter/@CptHardluck

NASA Developing Snake Like Robot: क्या पृथ्वी के बाहर भी जीवन है? बीते कई दशकों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश में जुटे हुए हैं। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) लगातार इस बारे में रिसर्च कर रहा है। इसी कड़ी में अब नासा पृथ्वी से दूर जीवन की मौजूदगी को तलाशने के लिए एक सांप जैसा रोबोट विकसित कर रहा है। उनका कहना है कि यह रोबोट विभिन्न इलाकों में अपनी विविध अनुकूलन क्षमता के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा दे सकता है। इस रोबोट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, जिसका खास फोकस शनि के छठे सबसे बड़े चंद्रमा 'एन्सेलेडस' (Enceladus) पर है। 



एन्सेलेडस शनि के 83 चंद्रमाओं में से एक है। यह 1789 में खोजा गया एक छोटा बर्फीला पिंड है, जिसे वैज्ञानिक रूप से सौर मंडल के सबसे दिलचस्प स्थलों में से एक माना गया है। एन्सेलेडस अपने वैश्विक महासागर और आंतरिक गर्मी के कारण नासा के लिए जीवन की खोज में एक आशाजनक पिंड बन गया है।

Trending Videos
NASA developing snake like robot to discover life on moon of saturn enceladus know details
जीवन की तलाश में नासा बना रहा है सांप जैसा रोबोट - फोटो : twitter/@OwenBenjamin
जीवन के साक्ष्यों की तलाश करने में करेगा मदद 
इस खास रोबोट को ईईएलएस यानी 'एक्सोबायोलॉजी एक्सटेंट लाइफ सर्वेयर' नाम दिया गया है, जो एन्सेलेडस की बर्फीली सतह पर पानी और जीवन के लिए अन्य जरूरी तत्वों के साक्ष्य की तलाश करने में मदद करेगा। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, 'ईईएलएस सिस्टम असल में एक मोबाइल इंस्ट्रूमेंट प्लेटफॉर्म है, जो आंतरिक इलाकों की संरचनाओं का पता लगाने और जीवन के साक्ष्यों का पता लगाने में मदद करेगा। इसे खासतौर पर समुद्री दुनिया, भूलभुलैया जैसे कठिन वातावरण और तरल पदार्थों के अनुकूल डिजाइन किया गया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
NASA developing snake like robot to discover life on moon of saturn enceladus know details
जीवन की तलाश में नासा बना रहा है सांप जैसा रोबोट - फोटो : twitter/@starsarecalling
एन्सेलेडस की बर्फीली सतह अपेक्षाकृत काफी चिकनी बताई जा है, जहां तापमान माइनस 300 डिग्री फारेनहाइट से भी अधिक रहता है। आशंका जताई जा रही है कि बर्फीली सतह के नीचे भारी मात्रा में पानी मौजूद हो सकता है। कैसिनी अंतरिक्ष यान द्वारा मिले आंकड़ों की मानें तो सतह से निकलने वाले प्लम (एक प्रकार का धुंआ) सीधे पानी में जाते हैं, जिसकी वजह से यह संभावित रूप से रहने योग्य तरल महासागर जैसा बन जाता है।
 
NASA developing snake like robot to discover life on moon of saturn enceladus know details
जीवन की तलाश में नासा बना रहा है सांप जैसा रोबोट - फोटो : twitter/@CptHardluck
अभी तक नासा ने ईईएलएस प्रोजेक्ट लॉन्च के लिए कोई निश्चित तारीख निर्धारित नहीं की है। इससे जुड़े किसी भी मिशन के शुरू होने में अभी काफी समय लग सकता है। अगर 16 फुट लंबा यह सांप जैसा रोबोट सफल होता है, तो इससे अन्य आकाशीय ग्रहों और संरचनाओं के गहन खोज का द्वार खुल सकता है, जहां अब तक पहुंचना बेहद मुश्किल था।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed