{"_id":"661de4190a60e4b3ce0b5ba1","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-16-april-2024-updates-on-amar-ujala-2024-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पीएम मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पीएम मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
बिग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिख और हिंदू देवी देवताओं तथा पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसके अलावा आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। वहीं, आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका
सिख और हिंदू देवी देवताओं तथा पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका वकील आनंद एस जोंधले ने दायर की है। याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री मोदी को छह साल के लिए चुनाव से अयोग्य घोषित करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने)
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
सलमान के घर के बाहर फायरिंग के दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को यह बड़ी सफलता देर रात मिली। खबर के मुताबिक गुजरात पुलिस की टीम ने पश्चिमी कच्छ से दोनों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार में भाजपा आगे
आधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। यही वजह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में ढोल-नगाड़ों की आवाज से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार की हलचल देखने को मिल रही है। डिजिटल चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को बीते 29 मार्च से अब तक 279 आवेदन मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर

Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
माइक्रोबायोम में बदलाव से बढ़ा था मरीजों में ब्लैक फंगस
माइक्रोबायोम में बदलाव के कारण कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े। यह दावा एम्स के डॉक्टरों ने शोध के बाद किया है। कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के कारण बड़ी संख्या में मरीजों की हालत खराब हुई थी। ब्लैक फंगस जिसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक संक्रमण है। यह म्यूकोर्मिसेट्स नामक फफूंदों के एक समूह के कारण होता है। पढ़ें पूरी खबर