{"_id":"661cec3cba5b53ec1a01dbf5","slug":"ipl-2024-dhoni-is-struggling-with-injury-says-csk-coach-praised-shivam-dubey-batting-vs-spinners-mi-vs-csk-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'चोट से जूझ रहे धोनी...', CSK के कोच का बड़ा बयान, 'दुबे जी' और स्पिनर्स के बीच रिश्ते पर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'चोट से जूझ रहे धोनी...', CSK के कोच का बड़ा बयान, 'दुबे जी' और स्पिनर्स के बीच रिश्ते पर कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:32 PM IST
सार
भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच रह चुके सिमंस ने कहा कि धोनी एक बल्लेबाज के रूप में सीएसके की डेथ बॉलिंग को परखने का एक जरिया भी हैं। नेट्स पर वह सीएसके के गेंदबाजों के सामने डेथ ओवर की तरह प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने खुलासा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के डेथ ओवर बैटिंग एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कहा है कि धोनी को जिस तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है, वह मैच की परिस्थितियों में भी सफल साबित हो रही है। धोनी रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके की पारी की अंतिम चार गेंदों पर उतरे और शुरुआती तीन गेंद पर छक्के जड़कर 20वें ओवर में 26 रन बटोरने में मदद की। माही ने चार गेंद में नाबाद 20 रन बनाए और इतने ही रन से एमआई की टीम मैच हार गई।
सिमंस ने कहा- विपक्षी टीम हमें 200 से कम पर सीमित करने की सोच रही थी और फिर उन्हें अचानक से ऐसी पारी देखने को मिली। अंत में वह 207 रन चेज कर रहे थे। हम हर बार उनके ऊपर निर्भर होते हैं और उन्होंने हमें आश्चर्यचकित करना जारी रखा है। मैदान पर जाकर पहली गेंद को छक्के के लिए हिट करना और फिर उस मोमेंटम को जारी रखना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन वह नेट्स पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमें बस एक और अविश्वसनीय एमएस धोनी मोमेंट देखने को मिला।
2 of 8
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच रह चुके सिमंस ने कहा कि धोनी एक बल्लेबाज के रूप में सीएसके की डेथ बॉलिंग को परखने का एक जरिया भी हैं। नेट्स पर वह सीएसके के गेंदबाजों के सामने डेथ ओवर की तरह प्रैक्टिस करते हैं। सिमंस ने कहा- जब हम डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो हम उन्हें बल्लेबाजी टेम्पलेट के रूप में उपयोग करते हैं। अगर हमारे गेंदबाज उनके खिलाफ नेट्स में सफल होते हैं, तो हम जानते हैं कि हम अच्छा करने जा रहे हैं।
3 of 8
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
मैच खत्म होने के बाद धोनी लंगड़ाते दिखे थे। ऐसा लग रहा था कि उनके पैर में दर्द है। अब सिमंस ने स्वीकार किया कि धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने बिना किसी दर्द के इससे बहादुरी से निपटा। उन्होंने कहा- हर कोई उनकी चोट में अधिक रुचि रखता है। वह सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं। मैंने ऐसा खिलाड़ी कभी देखा है। मुझे इस बारे में सोच भी नहीं सकता और हम जानते हैं कि वह किस हद तक दर्द में हो सकते हैं या नहीं। वह बस अपना काम करते रहना चाहते हैं। उन्हें कुछ चोटें हैं। उसके पास बस इन सबको अनदेखा करने की क्षमता है और वह जानते हैं कि क्या करने की आवश्यकता है। हम उिकी चोट के बारे में ज्यादा चिंतित हैं। जब मैं 'हम' कहता हूं तो मेरा मतलब फैंस से होता है जो उनकी चोटों को लेकर उनसे ज्यादा चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शिवम दुबे
- फोटो : IPL/BCCI
सिमंस ने शिवम दुबे की भी तारीफ की। दुबे पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, इस सीजन वह सिर्फ स्पिनर्स की नहीं, बल्कि तेज गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई कर रहे हैं। दुबे का खौफ स्पिनरों में इस कदर है कि रविवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दुबे के मैदान में आने के बाद किसी स्पिनर को गेंदबाजी नहीं दी। श्रेयस गोपाल और मोहम्मद नबी ने उनके आने से पहले ही गेंदबाजी की थी। दुबे ने गोपाल की सिर्फ एक गेंद का सामना किया और उस पर एक रन बनाया।
विज्ञापन
5 of 8
शिवम दुबे
- फोटो : IPL/BCCI
दुबे ने एमआई के खिलाफ 38 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेली और आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा पुख्ता कर दिया है। टीमें उनके खिलाफ स्पिन गेंदबाजी करने से डर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने सात गेंदबाजी विकल्पों का इस्तेमाल किया, लेकिन आठवें ओवर के बाद अपने स्पिनरों को गेंदबाजी नहीं दी। सिमंस ने कहा, 'जब वह (दुबे) बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जाते हैं तो स्पिनरों की जमकर धुनाई करते हैं और वे तेज गेंदबाजों की भी पिटाई करते हैं। वह स्पिनरों पर अधिक प्रभावी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।