मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं, आज यानी 17 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू से हो रहा है। इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। इसके अलावा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका में एक बड़ा बयान दे दिया है। जिनपिंग का कहना है कि चीन ने कभी भी किसी विदेशी जमीन की एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं किया और न ही हमने कभी कोई युद्ध शुरू किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोटिंग आज; महापर्व छठ का आगाज; चीनी राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान आज
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। वहां 252 महिलाओं समेत कुल 2,533 प्रत्याशी मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ में दूसरे और आखिरी चरण की 70 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे। 20 सीटों पर सात नवंबर को मतदान हो चुका है। राज्य की 70 सीटों पर 958 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
आज नहाय खाय के साथ शुरू होगी छठ पूजा
आज यानी 17 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू से हो रहा है। इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस पर्व में आस्था रखने वाले लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर
शी जिनपिंग बोले- चीन ने किसी भी विदेशी जमीन के एक इंच हिस्से पर कब्जा नहीं किया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका में एक बड़ा बयान दे दिया है। जिनपिंग का कहना है कि चीन ने कभी भी किसी विदेशी जमीन की एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं किया और न ही हमने कभी कोई युद्ध शुरू किया। बता दें, शी जिनपिंग फिलहाल एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में शामिल होने अमेरिका की यात्रा पर हैं। पढ़ें पूरी खबर
बाइडन ने भारत के साथ गहरी साझेदारी का किया वादा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को भारत सहित प्रमुख देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर देने के साथ सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। बाइडन ने सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत करने के लिए भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के साथ मिलकर काम करने के महत्व को भी रेखांकित किया। पढ़ें पूरी खबर