{"_id":"65f7ab05f462a9d86602702e","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-18-march-2024-updates-on-amar-ujala-2024-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: ईडी के समक्ष केजरीवाल की पेशी, गुजरात से आगरा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: ईडी के समक्ष केजरीवाल की पेशी, गुजरात से आगरा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार
Mon, 18 Mar 2024 08:16 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। इसके अलावा राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली हर्षोल्लास के साथ खेली गई। देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने होली का अद्भुत आनंद लिया। बरसाना मंदिर परिसर में नंदगांव और बरसाना गोस्वामी समाज के लोगों ने समाज गायन किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
जल बोर्ड में अनियमितताओं पर ईडी ने केजरीवाल को भेजा समन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं से जुड़े दूसरे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। ईडी का दावा है, डीजेबी का ठेका बढ़ी हुई दरों पर दिया गया, ताकि ठेकेदारों से रिश्वत वसूली जा सके। एजेंसी ने कहा, ठेके का मूल्य 38 करोड़ रुपये था और इस पर सिर्फ 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए और शेष राशि गबन कर ली गई। पढ़ें पूरी खबर

अजमेर में रेल हादसा।
- फोटो : Twitter
गुजरात से आगरा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन हादसे का शिकार
राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना देर रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर

लट्ठमार होली
- फोटो : CITY OFFICE
आज दुनिया देखेगी बरसाना की लठामार होली
बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली हर्षोल्लास के साथ खेली गई। देश विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने होली का अद्भुत आनंद लिया। बरसाना मंदिर परिसर में नंदगांव और बरसाना गोस्वामी समाज के लोगों ने समाज गायन किया। लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद मंदिर परिसर में लड्डू बरसाए गए। सोमवार को बरसाना की रंगीली गलियों में लठामार होली खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

महिला प्रीमियर लीग 2024 फाइनल
- फोटो : WPL
मंधाना ने बैंगलोर की टीम का खिताबी सूखा खत्म किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पढ़ें पूरी खबर