भारतीय कुश्ती में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान आज फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर की स्थिति में कमी आई और अगले पांच दिनों के दौरान अधिक ठंड की संभावना नहीं है। साथ ही पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उप नेता अब्दुल रहमान मक्की ने गुरुवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मक्की ने अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान, पांच दिन शीतलहर से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान, आज फिर होगी बैठक
भारतीय कुश्ती में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं महिला पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान आज फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
पांच दिन शीतलहर से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर की स्थिति में कमी आई और अगले पांच दिनों के दौरान अधिक ठंड की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से बृहस्पतिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे। पढ़ें पूरी खबर...
लश्कर नेता मक्की ने जेल से जारी किया वीडियो, अल-कायदा व ISIS के साथ किसी तरह के संबंध से किया इनकार
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उप नेता अब्दुल रहमान मक्की ने गुरुवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मक्की ने अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : आज जारी होगी नर्सरी दाखिले के लिए पहली सूची, सीट पक्की कर लें अभिभावक
दिल्ली के करीब 1700 निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीट (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची शुक्रवार (आज) 20 जनवरी को जारी होगी। सभी स्कूल इसके साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी करेंगे। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर जाकर सूची को देख सकते हैं। वहीं, कुछ स्कूलों ने बृहस्पतिवार को ही सूची जारी करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...