फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज दिल्ली कूच करेंगे किसान; पीएम मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग सम्मेलन का उद्घाटन

Wed, 21 Feb 2024 07:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 February 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन किसान इन पर अमृतसर से दिल्ली तक यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21 फरवरी को हाई-प्रोफाइल रायसीना डायलॉग सम्मेलन के 9वां संस्करण का उद़्घाटन करेंगे। वहीं, प्रसिद्ध शीतकालीन गंतव्य गुलमर्ग 21 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 February 2024 Updates On Amar Ujala
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
आज दिल्ली कूच करेंगे किसान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उपयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन किसान इन पर अमृतसर से दिल्ली तक यात्रा कर रहे हैं। सभी अपने अधिकारों के बारे में जानते हैं, लेकिन सांविधानिक कर्तव्य भी हैं, उन्हें क्यों भूल जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 February 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपीफॉरइंडिया
 पीएम मोदी आज करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  21 फरवरी को हाई-प्रोफाइल रायसीना डायलॉग सम्मेलन के 9वां संस्करण का उद़्घाटन करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह सम्मेलन वैश्विक समुदाय के सामने आने वाले गंभीर मुद्दों से निपटने के लिए समर्पित है। 23 फरवरी तक चलने वाले सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस मुख्य अतिथि के रूप में भाषण देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 February 2024 Updates On Amar Ujala
खेलो इंडिया विंटर गैम्स - फोटो : साकिब नबी
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स आज से
प्रसिद्ध शीतकालीन गंतव्य गुलमर्ग 21 फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार है। बीस राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब एक हजार एथलीट, अधिकारी और सहायक कर्मचारी भाग लेंगे। इस दौरान खिलाड़ी स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्की, नॉर्डिक स्की और स्नो माउंटेनियरिंग आदि खेलों में दम दिखाएंगे। दस राज्य स्की पर्वतारोहण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 February 2024 Updates On Amar Ujala
अटल टनल रोहतांग सहित पांगी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमालय की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। पढ़ें पूरी खबर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed