{"_id":"65dbee0c340fc0497203b9bf","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-26-february-2023-updates-on-amar-ujala-2024-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान, 41 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान, 41 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी
Mon, 26 Feb 2024 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगें, जिसमें कई रेलवे और बुनियादी ढांचों के विकास की परियोजनाएं है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम कल उसके आज में दिखाई दे रहा है। हमारा राज्य किस तरह से विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है, इसका सम्पूर्ण खाका खींचा जा रहा है आज से शुरू हो रहे अमर उजाला संवाद में। वहीं, दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करने जा रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
आज 41 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगें, जिसमें कई रेलवे और बुनियादी ढांचों के विकास की परियोजनाएं है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अमर उजाला संवाद।
- फोटो : amar ujala
आज से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ते देश और उत्तर प्रदेश के विकास पर मंथन
उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम कल उसके आज में दिखाई दे रहा है। हमारा राज्य किस तरह से विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है, इसका सम्पूर्ण खाका खींचा जा रहा है आज से शुरू हो रहे अमर उजाला संवाद में। होटल सेंट्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास पर बात करेंगे। वहीं समृद्ध उत्तर प्रदेश में संभावनाओं और अवसरों की बात करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक। पढ़ें पूरी खबर

- फोटो : नीरज यादव
पीएम मोदी आज भारत टेक्स-2024 का करेंगे उद्घाटन
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करने जा रहे हैं। बता दें, कि यह देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है। भारत टेक्स-2024 का आयोजन सोमवार से गुरुवार तक किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान
पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रंखला बनाएंगे। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं। भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर