फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: तेलंगाना जाएंगे पीएम मोदी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Mon, 04 Mar 2024 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 march 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, डॉ. मोहन यादव आज अपनी कैबिनेट के साथ सपत्नीक अयोध्या भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार का बजट आज पेश किया जाएगा। बजट रामराज्य की अवधारणा पर होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 march 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ani

प्रधानमंत्री मोदी का तेलंगाना दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे पीएम मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचेंगे। यहां 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 march 2024 Updates On Amar Ujala
नीमच में जनसभा को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. मोहन मंत्रिमंडल के सदस्य आज अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन
डॉ. मोहन यादव आज अपनी कैबिनेट के साथ सपत्नीक अयोध्या भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। खराब कालखंड के बाद आज भगवान श्री राम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से आनंद से सराबोर होकर लौटा हूं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 march 2024 Updates On Amar Ujala
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आप

रामराज्य की अवधारणा पर आज पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट
दिल्ली सरकार का बजट आज पेश किया जाएगा। बजट रामराज्य की अवधारणा पर होने की संभावना है। इसके अलावा बजट में आगामी लोकसभा और अगले वर्ष की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की झलक दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। लिहाजा केजरीवाल सरकार के 10वें बजट में घोषणाओं की झड़ी दिखाई दे सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 march 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सदन में भाषण और वोट के लिए रिश्वत लेने वाले माननीयों पर मुकदमा चले या नहीं
संसद या विधानसभा में खास तरह का भाषण देने या वोट डालने के बदले में अगर सांसद या विधायक रिश्वत लें तो क्या उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की सांविधानिक पीठ इस प्रश्न पर निर्णय देगी। 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव मामले में आए एक आदेश पर फिर विचार करते हुए यह निर्णय दिया जाएगा। सांविधानिक पीठ निर्णय लेगी कि मामले में अभियोजन से छूट दी जा सकती है या नहीं? पिछले वर्ष 5 अक्तूबर को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में सात सदस्यों की सांविधानिक पीठ ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रखा था। पीठ में जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed