उत्तराखंड के माणा कैंप के पास हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर दब गए, जिसमें से 32 को बचाया गया और 25 की तलाश जारी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गया, जबकि अफगानिस्तान की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका की हार पर टिकी हैं। उधर, अमर उजाला शब्द सम्मान 2024 में प्रख्यात नाटककार सितांशु यशश्चंद्र को 'आकाशदीप' सम्मान से नवाजा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर बैठक की, जिसमें महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर चर्चा हुई। फिल्म 'छावा' ने 400 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, और 'केजीएफ 2' को पीछे छोड़ दिया है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
Top News: उत्तराखंड में हिमस्खलन से दबे 25 मजदूरों की तलाश जारी, सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया; सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड: हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 32 को बचाया, 25 की तलाश जारी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। शाम पांच बजे तक 32 मजदूरों को सेना और आईटीबीपी के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि 25 मजदूरों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। देर शाम तक इनकी तलाश की गई। पढ़ें पूरी खबर
चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को चमत्कार की आस
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच बेनतीजा रहा। मैच दोबारा नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ जिसने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की उम्मीद धूमिल हो गई हैं, लेकिन उसका सफर आधिकारिक रूप से अभी खत्म नहीं हुआ है। अफगानिस्तान की नजरें अब दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका की हार अफगानिस्तान के लिए दरवाजे खोल सकती है। पढ़ें पूरी खबर
अमर उजाला शब्द सम्मान 2024: प्रख्यात नाटककार सितांशु यशश्चंद्र 'आकाशदीप' से सम्मानित
अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में जहां एक ओर शब्द साधकों को अलंकृत किया गया। वहीं मंच पर एक साथ तीन पीढ़ियों के सुरों की गूंज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हिंदी के प्रख्यात रचनाकार गोविंद मिश्र और गुजराती के विख्यात लेखक सितांशु यशश्चंद्र को 'आकाशदीप' सम्मान से नवाजा गया। साथ ही पांच कृतिकारों को श्रेष्ठ कृति सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके अलावा पद्मभूषण और प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. एन. राजम, उनकी बेटी संगीता शंकर और नातिन रागिनी शंकर की प्रस्तुति ने शाम को सुरमयी बनाया। पढ़ें पूरी खबर
Chamoli Avalanche: कंटेनर में सो रहे थे 57 मजदूर, अचानक कुबेर पर्वत से गिरा बर्फ का पहाड़, तस्वीरें
देश के प्रथम गांव माणा के पास भारी बर्फबारी के बीच आज सुबह कुबेर पर्वत से भारी हिमस्खलन हो गया। जिससे बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के 57 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मजदूर वहां कंटेनर में सो रहे थे। इसी दौरान कंटेनर के ऊपर हिमस्खलन हो गया। पढ़ें पूरी खबर