फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twin Towers: दुनिया की वो गगनचुंबी इमारतें जो हो गईं जमींदोज, ट्विन टॉवर का भी ऐसा ही होगा हाल

Sat, 27 Aug 2022 06:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

दुनिया में ऐसी गई गगनचुंबी इमारतें हैं, जो जमींदोज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दुनिया में अब तक कौन-कौन सी गगनचुंबी इमारतें जमींदोज की गईं? उन्हें गिराने का कारण क्या था...?

विज्ञापन
Twin Towers Demolition: List of world's skyscrapers demolished News in Hindi
ट्विन टॉवर - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में कल जब दोपहर के 2:30 बज रहे होंगे तो सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टॉवर को गिराने का समय हो चुका होगा। ठीक 15 मिनट पहले एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन लागू किया जाएगा और निर्धारित समय पर इस बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया जाएगा। इस गगनचुंबी इमारत के ध्वस्त होने में महज 12 सेकेंड लगेंगे, लेकिन इसके बाद धूल का गुबार न जाने कब तक रहेगा। भारत में संभवतः यह इस तरह का पहला मामला हो, लेकिन दुनिया में ऐसी गई गगनचुंबी इमारतें हैं, जो जमींदोज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दुनिया में अब तक कौन-कौन सी गगनचुंबी इमारतें जमींदोज की गईं? उन्हें गिराने का कारण क्या था...?

ड्यूश बैंक बिल्डिंग, न्यूयॉर्क

Twin Towers Demolition: List of world's skyscrapers demolished News in Hindi
ड्यूश बैंक बिल्डिंग - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर साइट के सामने 39 मंजिला ड्यूश बैंक बिल्डिंग को 2007 से 2011 के बीच ध्वस्त कर दिया गया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए 9/11 हमलों के बाद इस इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था। यह इमारत जर्जर हो चुकी थी। 

सिंगर बिल्डिंग, न्यूयॉर्क

Twin Towers Demolition: List of world's skyscrapers demolished News in Hindi
सिंगर बिल्डिंग, न्यूयॉर्क - फोटो : सोशल मीडिया

1960 में सिंगर बिल्डिंग न्यूयॉर्क शहर की सबसे ऊंची इमारतों में से एक थी। इस इमारत को को 1968 में ध्वस्त कर दिया गया था। लिबर्जी प्लाजा के लिए रास्ता बनाने के लिए इस इमरात को गिरा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉरिसन होटल, शिकागो

Twin Towers Demolition: List of world's skyscrapers demolished News in Hindi
मॉरिसन होटल, शिकागो - फोटो : सोशल मीडिया

शिकागो के इलिनोइस में मॉरिसन होटल को 1965 में फर्स्ट नेशनल बैंक बिल्डिंग (अब चेस टॉवर) के लिए जगह बनाने के लिए ढहा दिया गया था। 160 मीटर ऊंची यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक थी। 

विज्ञापन

270 पार्क एवेन्यू, न्यूयॉर्क

Twin Towers Demolition: List of world's skyscrapers demolished News in Hindi
270 पार्क एवेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया

270 पार्क एवेन्यू न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन मैनहट्टन में एक गगनचुंबी इमारत थी। इस इमारत को एक अन्य इमारत के लिए रास्ता बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया गया था। यह  इमारत 2021 में पूरी तरह गिरा दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed