फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतीक के बेटे असद की कहानी: स्कूल में गुंडागर्दी, चाचा अशरफ का चहेता, भाइयों के जेल जाने के बाद संभाली थी गैंग

Thu, 13 Apr 2023 02:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद लखनऊ से पूरा गैंग ऑपरेट करता था। असद ने लखनऊ के टॉप स्कूल से इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। उमेश पाल केस में असद द्वारा गोली चलाए जाने का वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद से ही वह पुलिस के निशाने पर था।

Umesh pal murder case: Asad ahmad encounter story of Asad ahmad, son of Atiq ahmad
असद अहमद एनकाउंटर में ढेर - फोटो : AMAR UJALA
उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। माफिया अतीक अहमद के बेटे और इस हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। असद के साथ दूसरे आरोपी  शूटर गुलाम अहमद को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। 


अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद लखनऊ से पूरी गैंग ऑपरेट करता था। असद ने लखनऊ के टॉप स्कूल से इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। उमेश पाल केस में असद द्वारा गोली चलाए जाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद से ही वह पुलिस के निशाने पर था। आज हम असद की पूरी कहानी बताएंगे। कैसे उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और अपने पिता के नक्शेकदम पर आगे बढ़ा। आइए जानते हैं... 

 
Umesh pal murder case: Asad ahmad encounter story of Asad ahmad, son of Atiq ahmad
स्कूल में ही शुरू कर दी थी गुंडागर्दी, पिता के नक्शेकदम पर चलने लगा 
अतीक के बेटे असद ने स्कूल से ही गुंडागर्दी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अतीक के पांचों बेटे प्रयागराज के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते थे। कुछ साल पहले स्कूल में एक प्रतियोगिता हारने पर उसने न सिर्फ जीतने वाले सहपाठियों बल्कि बीच बचाव करने वाले अध्यापकों को भी पीट दिया था। अतीक के अन्य बेटे भी कम नहीं थे। कॉलेज में क्रिसमस मेले पर जब वे चलते थे तो पीछे सौ डेढ़ सौ लड़कों का हुजूम चलता था। किसी भी स्टाल पर मुफ्त में खा लेना। किसी भी झूले पर एक डेढ़ घंटे के लिए कब्जा कर लेना आम बात थी।

असद मारपीट करने में काफी कुख्यात था। उससे बड़ी उम्र के लड़के आपस के विवाद उसके सामने लेकर जाते तो वह मामलों को सुलझाता था। बड़ी-बड़ी महंगी गाड़ियों से असद स्कूल पहुंचता तो उसे लड़के घेर लेते। कुछ साल पहले स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर रस्साकशी प्रतियोगिता में एक टीम को असद लीड कर रहा था।



उसकी टीम हार गई। वह हार से इतना बौखला गया कि जीतने वाली टीम के लड़कों को वह पीटने लगा। जब अध्यापकों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अध्यापकों पर हाथ उठा दिया था। उस दिन स्कूल का मैदान अभिभावकों से भरा था। लोगों में काफी आक्रोश भी था लेकिन, अतीक का नाम सामने आने के बाद सब शांत हो गए थे। यहां तक स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी मामला दबाने की काफी कोशिश की। किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। उस समय सोशल मीडिया पर मामले को दबाने के लिए प्रधानाचार्य को काफी खरी खोटी सुनाई गई थी।

 
Umesh pal murder case: Asad ahmad encounter story of Asad ahmad, son of Atiq ahmad
खुलेआम फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल 
असद का एक वीडियो आज भी वायरल होता है। ये 2017 का बताया जाता है। तब उसने एक शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग की थी। उस समय वह नाबालिग था। पीछे से तमाम लोग उसकी सराहना करते हुए चलाओ-चलाओ की आवाज लगा रहे थे। 

 
विज्ञापन
Umesh pal murder case: Asad ahmad encounter story of Asad ahmad, son of Atiq ahmad
बड़े भाइयों के जेल जाने के बाद असद ने संभाला गैंग
साल 2018 में अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर सुर्खियों में आया था। उस समय उमर ने लखनऊ में एक प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल का अपहरण किया था। मोहित जायसवाल का अपहरण करके उमर उसे देवरिया जेल ले गया था, उस समय अतीक अहमद इसी जेल में बंद था। अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं। 

जांच एजेंसियों ने दोनों भाइयों पर इनाम घोषित किया था। दोनों भाइयों ने जुलाई में पकड़े जाने और एंकाउटर के डर से आत्मसमर्पण कर दिया था। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के सरेंडर करने के बाद असद ने गिरोह की बागडोर संभाल ली थी। 

 
Umesh pal murder case: Asad ahmad encounter story of Asad ahmad, son of Atiq ahmad
महंगी घड़ियों और फोन का शौकीन था असद 
उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य शूटर असद अहमद मंहगी गाड़ियों और फोन का शौकीन था। वो विदेशी घड़ियां पहनता था और मंहगे फोन इस्तेमाल करता था। कुछ रिपोर्ट ये भी दावा करती हैं कि छापे के दौरान असद के पास से एक एप्पल आईफोन मिला था। असद ने फोन ट्रैक होने के डर से अपना फोन लखनऊ वाले फ्लैट में ही छोड़ दिया था। असद के पास स्विट्जरलैंड की ब्राडेंड सेंट्रिक्स घड़ी थी। इस घड़ी की कीमत एक लाख से ज्यादा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed