फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समान नागरिक संहिता: उत्तराखंड में यूसीसी मसौदे में क्या-क्या, इसमें कौन से नए प्रावधान, ग्राफिक्स में जानें

Tue, 06 Feb 2024 02:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 06 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर गठित कमेटी ने यूसीसी के लिए अपना मसौदा सरकार को सौंप दिया था, जिसे मंगलवार को विधानसभा में पटल पर रखा गया। समिति ने बैठकों, परामर्शों, क्षेत्र के दौरे और विशेषज्ञों और जनता के साथ बातचीत के बाद 13 महीने से अधिक वक्त में यह मसौदा तैयार किया था।

विज्ञापन
Uniform Civil Code Draft approved by UK Cabinet Know about UCC in Uttarakhand recommendations and changes
उत्तराखंड यूसीसी - फोटो : Amar Ujala
गोवा के बाद उत्तराखंड जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन सकता है। 4 फरवरी को उत्तराखंड कैबिनेट से यूसीसी विधेयक को मंजूरी मिल गई। मंगलवार (6 फरवरी) को मुख्यमंत्री धामी ने इससे जुड़ा विधेयक को विधानसभा में पेश किया। इसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद विधेयक कानून बन जाएगा। इस बीच, यूसीसी पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सबको समान अधिकार प्रदान करने हेतु हम सदैव संकल्पित हैं। 
loader


आइये तस्वीरों में जानते हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर क्या-क्या हुआ है? इसके प्रावधान क्या हैं? मसौदा कितने समय में बनकर तैयार हुआ? यूसीसी से उत्तराखंड में क्या बदलेगा?

 
Uniform Civil Code Draft approved by UK Cabinet Know about UCC in Uttarakhand recommendations and changes
उत्तराखंड यूसीसी - फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड सरकार ने मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी। सरकार ने एक अधिसूचना 27 मई 2022 को जारी की गई थी और शर्तें 10 जून 202 को अधिसूचित की गई थीं। समिति ने बैठकों, परामर्शों, क्षेत्र के दौरे और विशेषज्ञों और जनता के साथ बातचीत के बाद मसौदा तैयार किया। इस प्रक्रिया में 13 महीने से अधिक का समय लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uniform Civil Code Draft approved by UK Cabinet Know about UCC in Uttarakhand recommendations and changes
उत्तराखंड यूसीसी - फोटो : Amar Ujala
जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी पहली बैठक 4 जुलाई 2022 को दिल्ली में की थी। मसौदे के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जुलाई 2023 में एक मैराथन बैठक में विचार-विमर्श किया गया और इसे अंतिम रूप दिया गया।

 

Uniform Civil Code Draft approved by UK Cabinet Know about UCC in Uttarakhand recommendations and changes
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता - फोटो : amar ujala
 कमेटी को समान नागरिक संहिता पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करीब 20 लाख सुझाव मिले हैं। इनमें से कमेटी ने लगभग ढाई लाख लोगों से सीधे मिलकर इस मुद्दे पर उनकी राय जानी है।
विज्ञापन
Uniform Civil Code Draft approved by UK Cabinet Know about UCC in Uttarakhand recommendations and changes
उत्तराखंड यूसीसी - फोटो : Amar Ujala
यूसीसी समिति की अध्यक्ष ने कहा, 'हमारा जोर महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए लैंगिक समानता सुनिश्चित करना है। हमने मनमानी और भेदभाव को खत्म कर सभी को एक समान स्तर पर लाने का प्रयास किया है।'
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed