फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः चलती बस पर गिरा हाइटेंशन तार, झुलसने से 7 की मौत, दर्दनाक तस्वीरें

Tue, 13 Sep 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 13 Sep 2016 04:13 PM IST
UP: bus accident in agra, 7 killed
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को सुबह एनएच 91 पर दिल्‍ली कानपुर रूट पर हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया। एटा से बेवर के लिए निकली रोडवेज की बस पर हाइवे पर 33 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। 
UP: bus accident in agra, 7 killed
- फोटो : amar ujala
वहीं हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। चीख पुकार के बीच पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के‌ लिए भिजवाया जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
 
UP: bus accident in agra, 7 killed
- फोटो : amar ujala

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह दस बजे के करीब कानपुर दिल्‍ली हाइवे पर उस समय हुआ जब बस एटा से निकलकर बेवर के लिए जा रही थी। इसी दौरान बेवर डिपो की इस बस पर हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार के बस पर गिरते ही उसमें तेज करंट दौड़ गया। जिससे अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
UP: bus accident in agra, 7 killed
- फोटो : amar ujala
बस के अंदर बैठे बैठे ही करंट के कारण कई लोगों की मौत हो गई। जिनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। करंट के कारण बस में आग भी लग गई। वहीं चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने जैसे तैसे आग बुझाकर घायलों को अंदर से निकाला। 
UP: bus accident in agra, 7 killed
- फोटो : amar ujala

मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि घायलों में रवि (22) पुत्र रमेश निवासी लक्ष्मी टाकीज कासगंज, रमेश (22) पुत्र टीकम निवासी नगला लौकी बागवाला और ऊषा पत्नी नेत्रपाल निवासी गांव भैंसारासी पटियाली कासगंज शामिल हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थी। 
  

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed