फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान यात्राः गोरखपुर में बोले राहुल गांधी - 'जनता त्रस्त और मोदी जी मस्त'

Wed, 07 Sep 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh assembly election Rahul Gandhi kisan yatra in Gorakhpur
- फोटो : Congress
देवरिया से दिल्ली के लिए किसान महापदयात्रा लेकर चल रहे राहुल गांधी ने बुधवार को गोरखपुर में किसानों, मजदूरों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर अपनी बात रखी। 


गोरखपुर शहर में रोड शो कर लोगों से मुखातिब होने वाले राहुल ने कहा कि जनता त्रस्त है और मोदी जी मस्त हैं। किसान रो रहा है, जिसके कंधे पर पूरे देश का बोझ है, लेकिन मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। 



रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष ने टाउनहाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रोड शो से पहले राहुल गांधी शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस वार्ड पहुंचे और बीमार बच्चों के साथ उनके परिजनों से हाल चाल पूछा।
Uttar Pradesh assembly election Rahul Gandhi kisan yatra in Gorakhpur
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि देश के किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। पानी की कमी है। खाद की कमी है। एमएसपी का मुद्दा है। बिजली की कमी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। यूपी के किसान बेहाल हैं। 


राहुल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'किसान चाहते हैं कि उनके कंधों पर जो बोझ है, उसे सरकार उतारे। दुख की बात है कि हम उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं। हम सरकार में नहीं है, लिहाजा सीधे मदद नहीं कर सकते, लेकिन संघर्ष के जरिए उनके मुद्दे उठा सकते हैं।' 
Uttar Pradesh assembly election Rahul Gandhi kisan yatra in Gorakhpur
- फोटो : Congress
उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि मोदी सरकार ने पिछले दो सालों में कॉरपोरेट घरानों के 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। अगर मोदी जी अमीर लोगों का कर्जा माफ करना चाहते हैं, तो माफ करें। हम इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन आप सूट बूट की सरकार मत चलाइए। आप अमीरों का कर्जा माफ कर रहे हैं, तो किसानों का भी कर्जा माफ करिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh assembly election Rahul Gandhi kisan yatra in Gorakhpur
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को मत भूलिए। किसान रो रहा है। किसान अपने कंधे पर पूरे देश का बोझ लेकर चल रहा है। राहुल का रोड शो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना हुआ। 

यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी की किसान यात्रा गोरखपुर के बाद संत कबीरनगर और बस्ती जिलों से होकर गुजरेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed