{"_id":"57cfc8d14f1c1b2556318a76","slug":"amruta-fadnavis-to-become-show-stopper-at-new-york-fashion-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
Wed, 07 Sep 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमृता फडण्ावीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पुणे के एक संस्थान के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक में शो स्टॉपर बनने जा रही हैं। वह पुणे के जिस फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट के लिए शो स्टॉपर बनने जा रही हैं उसके ज्यादातर छात्र किसान और कुम्हार परिवार से आते हैं।
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
2 of 5
अमृता फडण्ावीस
इसके अलावा अमृता शो में लड़कियों को शिक्षित करने का संदेश देने के साथ ही हैंडलूम का भी प्रमोशन करेंगी। ये फैशन शो मैनहट्टन में 8 सितंबर को होना है। पुणे स्थित फैशन संस्थान चासा इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी शो में अपने युवा डिजाइनरों के बनाए ड्रेस पेश करेगा।
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
3 of 5
अमृता फडण्ावीस
अमृता इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की हैंडलूम ड्रेस पहनेंगी जिसे यहीं के छात्रों ने डिजाइन किया है। अमृता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैं रैम्प पर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश देने के लिए चलूंगी क्योंकि ये डिजाइन किसान और कुम्हार परिवार की लड़कियों के बनाए हुए हैं। ये एक नयी शुरुआत है। मुझे यकीन है कि एक लड़की को शिक्षित करके हम एक परिवार को शिक्षित करते हैं और जब परिवार शिक्षित होते हैं तो देश प्रगति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
4 of 5
अमृता फडण्ावीस
उनके अनुसार लड़कियों के उत्साह को देखकर उन्होंने इस शो का हिस्सा बनना स्वीकार किया। अमृता इससे पहले आदिवासी कला और हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी के मदद से रैम्प पर चल चुकी हैं। पेशे से बैंकर अमृता नागपुर के एक गांव सेकरी को गोद लेने की भी योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करेंगी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता
5 of 5
अमृता फडण्ावीस
वो बृहनमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने के एक प्रयास से भी जुड़ रही हैं। चासा इंस्टीट्यूट के निदेशकों चंद्रकला सनप और अनुपम गोयल ने बताया कि संस्थान फैशन शो में 15 डिजाइन पेश कर रहा है। शो की कोरियोग्राफी अनुभवी कोरियोग्राफर लुबना एडम्स तैयार कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।