फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine's Day : राजनीति, खेल और बॉलीवुड...इन हस्तियों ने अपनी प्रेम कहानी से गढ़ी एक मिसाल

Sun, 14 Feb 2021 12:20 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 14 Feb 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021 valentine day special many couple from Bollywood sports and politics are known for their love and success here you know
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2021 - फोटो : AMAR UJALA

वैलेंटाइन-डे यानि प्यार के इजहार का दिन। वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी एक विशेष दिन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए लेकिन लव बर्ड्स को स्पेशल महसूस कराने के लिए ये दिन काफी उपयुक्त माना जाता है। आज वैलेंटाइन डे के दिन हम देश की उन चुनिंदा हस्तियों की लव स्टोरी पढ़ेगें, जिनका प्यार दुनिया के लिए मिसाल बन गया। राजनीति, खेल और बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने तमाम कठिनाइयों के बाद भी अपने प्यार का साथ नहीं छोड़ा, आइए उनके बारे में जानते हैं...

Happy Valentines Day 2021 valentine day special many couple from Bollywood sports and politics are known for their love and success here you know
फिरोज गांधी के साथ इंदिरा गांधी ( शादी की तस्वीर ) - फोटो : SOURCE:  INDIRA GANDHI MEMORIAL TRUST, ARCHIVE 

इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी
भारतीय राजनीति में इंदिरा और फिरोज गांधी की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही। आजादी की लड़ाई के दौरान इंदिरा का मां कमला नेहरू एक कॉलेज के बाहर धरना दे रही थीं, तभी उन्हें चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गईं। उस समय फिरोज गांधी ने उनकी खूब देखभाल की। कमला नेहरू की तबीयत पूछने के लिए फिरोज बार-बार उनसे मिलने आते थे, इस दौरान इंदिरा और फिरोज के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। फिरोज और इंदिरा की शादी साल 1942 में हुई लेकिन जवाहर लाल नेहरू दोनों की शादी के खिलाफ थे। हालांकि महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद ये शादी हुई। 

Happy Valentines Day 2021 valentine day special many couple from Bollywood sports and politics are known for their love and success here you know
सचिन और अंजलि तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर और अंजली
सचिन और अंजली की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को पहली बार मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा था। सचिन अपने पहले क्रिकेटिंग टूर से लौट रहे थे और अंजली अपनी मां को लेने आई थीं। इसके बाद दोनों एक कॉमन फ्रेंड के घर मिले और पांच साल तक दोनों ने एक दूसरे को जाना पहचाना। अंजली सचिन से छह साल बड़ी हैं और उस समय डॉक्टर थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021 valentine day special many couple from Bollywood sports and politics are known for their love and success here you know
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान और गौरी
शाहरुख खान और गौरी की प्रेम कहानी आने वाली कई पीढ़ियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी अपनी कहानी से यही संदेश देते हैं कि जिंदगी में एक बार जिसका हाथ पकड़ लिया, फिर छोड़ना नहीं चाहिए। हालांकि शाहरुख खान के लिए गौरी के परिवार वालों को मनाना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था। गौरी के घरवाले शाहरुख के साथ उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। यहां तक कि गौरी ने झूठ बोलकर अपने घरवालों से शाहरुख को मिलवाया था। गौरी ने शाहरुख को हिंदू बताया और उनका नाम अभिनव बताया। छह साल की लंबी कोशिश के बाद आखिरकार गौरी के परिवार वाले मान गए और 1991 में दोनों ने शादी कर ली। 

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021 valentine day special many couple from Bollywood sports and politics are known for their love and success here you know
सोनिया गांधी - फोटो : Self

राजीव गांधी और सोनिया गांधी
गांधी परिवार की दूसरी सबसे चर्चित प्रेम कहानी राजीव और सोनिया गांधी की है। इन दोनों को भी एक नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। सोनिया गांधी इटली के साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती थीं और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं। यहीं पर वो राजीव गांधी से मिली थीं। पढ़ाई के साथ सोनिया गांधी ग्रीक रेस्त्रां में काम भी करती थीं और यहीं राजीव गांधी आया करते थे। राजीव गांधी का प्यार ही सोनिया को भारत लेकर आया और अब वो यहीं की होकर रह गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed