फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय दिवसः बलिदानियों किय गया याद, मुक्ति योद्धा भी हुए शामिल, सीएम ममता बनर्जी ने गुनगुना कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Dec 2024 01:44 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Tue, 17 Dec 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Vijay Diwas: Martyrs were remembered freedom fighters also participated CM Mamata Banerjee sing a song
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम स्थित विजय स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बांग्लादेशी मुक्ति योद्धा (स्वतंत्रता सेनानियों) की एक नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया और विजय स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए।



समारोह में मुख्य अतिथि बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस सहित पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी एवं तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजय स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शाम को यहां आरसीटीसी मैदान में भारतीय सेना के जवानों ने हैरतंगेज कारनामे दिखाए। शाम के कार्यक्रम में पहली बार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Vijay Diwas: Martyrs were remembered freedom fighters also participated CM Mamata Banerjee sing a song
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अनिनूर रहमान ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल शंकर राय चौधरी, पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के अलावा 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के कई पूर्व दिग्गज (वेटरंस) भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर मिली ऐतिहासिक जीत की याद में हर साल 16 दिसंबर को भारतीय सेना विजय दिवस के रूप में मनाती है।

Vijay Diwas: Martyrs were remembered freedom fighters also participated CM Mamata Banerjee sing a song
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

लोगों को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई : राज्यपाल
बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की जीत ने लोगों को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई और बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत जानता है कि कैसे एक साथ आना है, कैसे सोचना है और कैसे एक साथ काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Diwas: Martyrs were remembered freedom fighters also participated CM Mamata Banerjee sing a song
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

बोस ने कहा, 'न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए यह दिन लोगों के उत्पीड़न से मुक्ति का प्रतीक है। बांग्लादेश के निर्माण में भारतीय सशस्त्र बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश में हमारे भाइयों और बहनों ने यह सिद्ध किया कि किसी का हमेशा दमन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Vijay Diwas: Martyrs were remembered freedom fighters also participated CM Mamata Banerjee sing a song
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री ने 'जब घायल हुआ हिमालय...' गुनगुना कर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली बार विजय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। मिलिट्री टेटू में हैरतंगेज कारनामों का वह गवाह बनीं। उन्होंने कहा, हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। हम उनके ऋणों के कभी उबर नहीं पाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपने वीरों के बलिदान को लता मंगेशकर का प्रसिद्ध गाना 'जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आजादी...' गुनगुना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed