फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: सातवें या इससे नीचे स्थान पर सर्वाधिक बार 50+ स्कोर कर चुके हैं जडेजा, 2017 से 15 बार किया है ऐसा

Tue, 17 Dec 2024 01:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मौका नहीं मिला था क्योंकि टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन को खिलाने का फैसला किया था। जडेजा पहली पारी में 123 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test 2024 Ravindra Jadeja Most Fifties at Below 7 Position Know Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया और अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौथे दिन धैर्य रखकर बल्लेबाजी की और वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के सामने सहज नजर आए। जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। जडेजा ने मंगलवार को केएल राहुल के साथ मिलकर 50 से अधिक रनों की साझेदारी की थी। 
IND vs AUS 3rd Test 2024 Ravindra Jadeja Most Fifties at Below 7 Position Know Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
पहले दो टेस्ट में नहीं मिला था मौका
जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मौका नहीं मिला था क्योंकि टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन को खिलाने का फैसला किया था। पर्थ टेस्ट में वाशिंगटन और एडिलेड में अश्विन को मौका मिला था। जडेजा को गाबा टेस्ट में मौका मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाया। जडेजा ने केएल राहुल के साथ साझेदारी के बाद दूसरे छोर से अकेले संभाला। हालांकि, उनकी अर्धशतकीय पारी भी भारतीय टीम को मुश्किल से नहीं उबार सकी क्योंकि भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा है। जडेजा पहली पारी में 123 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। 
IND vs AUS 3rd Test 2024 Ravindra Jadeja Most Fifties at Below 7 Position Know Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : X
सिग्नेचर स्टाइल में मनाया जश्न
जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद एक बार फिर अपने सिग्नेचर स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। जडेजा के रन बनाने से भारत का निचला क्रम मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test 2024 Ravindra Jadeja Most Fifties at Below 7 Position Know Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
सातवें नंबर पर जमकर बोला है जडेजा का बल्ला
सर जडेजा का बल्ला टेस्ट में सातवें या इससे निचले स्थान पर जमकर बोलता है। जडेजा 2017 से अब तक टेस्ट प्रारूप में इस स्थान पर खेलते हुए 15 बार 50 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं जो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की तुलना में अधिक है। इस सूची में दूसरे स्थान पर निरोशन डिकवेला हैं जिन्होंने इस स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 12 बार 50+ स्कोर बनाया है। 
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test 2024 Ravindra Jadeja Most Fifties at Below 7 Position Know Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा ने दिखाया दम
जडेजा ने ब्रिसबेन में बल्लेबाजी से अपना दम दिखाया है। घरेलू टेस्ट सीरीज में हमेशा प्राथमिकता में रहे जडेजा विदेश में भी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। जडेजा गाबा टेस्ट में जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तो टीम का स्कोर पांच विकेट पर 74 रन था और रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा चुके थे। इसके बाद जडेजा ने केएल राहुल के साथ मिलकर 67 रनों की साझेदारी की, लेकिन राहुल स्लिप में स्टीव स्मिथ द्वारा शानदार कैच पकड़े जाने के कारण आउट हो गए और यह साझेदारी टूट गई। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल हैं। उन्होंने SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 22 टेस्ट मैचों में 30 के औसत से 984 रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed