फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Death: किस हालत में तुनिशा ने खुद के लिए चुनी मौत, शीजान के मेकअप रूम में ही क्यों लगाई फांसी? समझें

Mon, 26 Dec 2022 04:11 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 26 Dec 2022 04:11 PM IST
सार

इस मामले में हमने मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना से बात करके यह जानने की कोशिश की है कि आखिर तुनिशा ने अपने लिए किस हालत में मौत चुना? शीजान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की क्या मनोदशा रही होगी? आइए समझते हैं... 
 

विज्ञापन
What condition did Tunisha Sharma choose death for herself, why did she hang herself in Sheejan's make-up room
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने अलीबाबा सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई थी। 20 साल की तुनिशा ने शो के सेट पर फांसी लगा ली। अभिनेत्री का शव उनके को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला। शीजान और तुनिशा लंबे समय से रिलेशन में थे। तुनिशा की मां का आरोप है कि शीजान के चलते ही उनकी बेटी ने अपनी जान दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शीजान और तुनिशा के बीच 15 दिन पहले ब्रेकअप हो गया था। इसी के चलते अभिनेत्री ने अपनी जान दे दी। 


इस मामले में हमने मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना से बात करके यह जानने की कोशिश की है कि आखिर तुनिशा ने अपने लिए किस हालत में मौत चुना? शीजान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की क्या मनोदशा रही होगी? आइए समझते हैं... 
 
What condition did Tunisha Sharma choose death for herself, why did she hang herself in Sheejan's make-up room
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
पहले अभिनेत्री के बारे में जान लीजिए
चार जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मी तुनिशा ने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं जो उनकी बिंदास लाइफ की गवाह हैं। तुनिशा अपने को स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से तुनिशा काफी परेशान चल रहीं थीं। 


 
What condition did Tunisha Sharma choose death for herself, why did she hang herself in Sheejan's make-up room
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
किस हालत में तुनिशा ने खुद के लिए मौत चुना? 
इसे समझने के लिए हमने मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना से बात की। उन्होंने कहा, 'तुनिशा टीवी एक्ट्रेस थीं। वह महज 20 साल की थीं। कम उम्र में उन्होंने काफी शोहरत हासिल कर ली थी। तुनिशा की तस्वीरों और वीडियो को देखकर मालूम चलता है कि वह काफी भावनात्मक हैं।' आगे डॉ. खन्ना ने दो परिस्थिति बताई, जिसके चलते तुनिशा ने खुद के लिए मौत चुन ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
What condition did Tunisha Sharma choose death for herself, why did she hang herself in Sheejan's make-up room
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तनाव से नहीं उबर पाईं: तुनिशा को शीजान से काफी लगाव था। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से ये साफ होता है। ऐसे में अचानक हुए अलगाव को वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं होंगी। आजकल हर कोई मन ही मन में एक नई जिंदगी जीने लगता है, जो वास्तविक दुनिया से काफी अलग होता है। टीवी सीरियल, वेब सीरीज, फिल्में ये लोगों की जिंदगी में इस कदर हावी हो जाती हैं कि लोग इसे ही सही मानने लगते हैं। 

इसके चलते इंसान में सोचने और समझने की क्षमता कम हो जाती है। लोग असल जिंदगी से काफी दूर चलते जाते हैं और जब उन्हें मालूम चलता है कि उन्होंने जो अब तक देखा या महसूस किया वो सब वास्तविक दुनिया से अलग है तो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। तुनिशा के साथ भी यही हुआ। शीजान से तुनिशा इस कदर जुड़ गईं थीं, कि उनसे अलग होना वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले तुनिशा ने शीजान के साथ लंच किया था। ऐसे में संभव है कि उस दौरान भी दोनों के बीच कुछ बातें हुईं हों, जिसने तुनिशा को पूरी तरह से तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
What condition did Tunisha Sharma choose death for herself, why did she hang herself in Sheejan's make-up room
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
दिल की बात किसी से शेयर नहीं कर पाईं: तुनिशा के दिल और दिमाग पर शीजान इस कदर हावी हो गया था कि वह उससे अलग होने के बाद अंदर ही अंदर घुटने लगी थीं। ऐसी स्थिति में अगर किसी करीबी से वह दिल खोलकर अपनी बातें कर लेंती तो आत्महत्या की नौबत नहीं आती। तुनिशा डिप्रेशन में जाने लगीं और ऐसे समय उन्हें एक काउंसलिंग की जरूरत थी। तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। ये उम्र इतनी अधिक भी नहीं होती है कि सारे फैसले इंसान ले सके। ऐसे में अगर शीजान ही उनसे बातचीत करके सही तरीके से ब्रेकअप किया होता तो ये नौबत नहीं आती। शीजान से जुड़ी बात तुनिशा किसी और से शेयर नहीं कर पाईं और डिप्रेशन उनपर इस कदर हावी हुआ की अंततः भावात्मक आवेग में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed