फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पब में राहुल गांधी: भारत विरोधी हैं राहुल की महिला मित्र सुमनिमा, जिसकी शादी में काठमांडू पहुंचे हैं कांग्रेस नेता 

Wed, 04 May 2022 10:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 May 2022 10:46 AM IST
सार

हर किसी के मन में यह सवाल है कि वह नेपाली लड़की कौन है? जिसकी शादी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता काठमांडु पहुंचे हैं। आइए जानते हैं राहुल गांधी की मिला मित्र के बारे में...
 

विज्ञापन
Who is Rahul Gandhi's Nepali female friend sumnima udas
sumnima udas - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी का एक वीडियो मंगलवार से तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पब में पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस नेता को घेर रही है। इस मसले पर कांग्रेस का भी बयान सामने आया है, इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी अपनी नेपाली महिला मित्र की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि वह नेपाली लड़की कौन है? जिसकी शादी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता काठमांडु पहुंचे हैं। आइए जानते हैं राहुल गांधी की महिला मित्र के बारे में....

Who is Rahul Gandhi's Nepali female friend sumnima udas
sumnima udas - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल की मित्र सुमनिमा भारत के खिलाफ नफरत से भरी है। सुमनिमा ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दंगा करने वालों का समर्थन किया था। 2020 में नेपाल के विवादित मानचित्र को देर से किया गया फैसला बताया था। इसमें भारत के एक हिस्से को नेपाल का बताया गया था। इसके अलावा कोरोना काल में सुमनिमा ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के टीके खरीदने की अनिच्छा के कारण भारत में टीके का संकट हुआ। 

Who is Rahul Gandhi's Nepali female friend sumnima udas
sumnima udas - फोटो : सोशल मीडिया

नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुमनिमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुमनिमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुमनिमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Rahul Gandhi's Nepali female friend sumnima udas
sumnima udas - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी की महिला मित्र सुमनिमा उदास की शादी नीमा मार्टिन शेरपा से हो रही है। सुमनिमा ने अमेरिका की ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म किया है। इसके आलवा उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री भी ली है। वह एक पत्रकार के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली के निर्भया गैंगरेप को भी कवर किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, 2014 में सुमनिमा उदास ने अमेरिकी जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड भी जीता था। 

विज्ञापन
Who is Rahul Gandhi's Nepali female friend sumnima udas
Rahul seen in Nepal pub - फोटो : video grab

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को काठमांडू पहुंचे थे। मंगलवार को वे अपनी दोस्त सुमनिमा दास की शादी के कार्यक्रम में शरीक हुए थे। शादी आज होगी और स्वागत समारोह 5 मई को। सुमनिमा की शादी निमा मार्टिन शेरपा के साथ हो रही है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल एक नाइटक्लब में कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हैं। राहुल के आसपास मौजूद लोग शराब पी रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed