फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: राजस्थान में कब तक चलेगा सत्ता का संग्राम, पायलट नहीं तो कौन होगा नया CM? जानें 10 सवालों के जवाब

Mon, 26 Sep 2022 07:11 PM IST
हिमांशु मिश्रा रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 26 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अगले दो दिनों के अंदर इस मसले पर बड़ा फैसला ले सकती हैं। कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत खेमे के विधायकों पर भी कांग्रेस नेतृत्व ने नाराजगी जाहिर की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब आगे क्या होगा? राजस्थान में कब तक ये सत्ता का ड्रामा चलेगा? कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? आइए जानते हैं ऐसे ही दस सवालों के जवाब...

विज्ञापन
who will became next CM of rajasthan? Sonia gandhi and rahul gandhi on rajasthan congress political crisis
Ashok Gehlot vs Sachin Pilot - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी घमसान जारी है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच जबरदस्त खींचतान चल रही है। गहलोत खेमे ने सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गहलोत समर्थकों के इस रुख के चलते रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक भी नहीं हो सकी। आलम ये था कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की तरफ से भेजे गए पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से मिलने के लिए भी गहलोत खेमे के विधायक नहीं पहुंचे। 


ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब आगे क्या होगा? राजस्थान में कब तक ये सत्ता का ड्रामा चलेगा? कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? आइए जानते हैं ऐसे ही दस सवालों के जवाब...
 
who will became next CM of rajasthan? Sonia gandhi and rahul gandhi on rajasthan congress political crisis
राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
1. राजस्थान में अब तक क्या-क्या हुआ? 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही है। 29 सितंबर तक इसके लिए नामांकन करना है। इससे पहले राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का एलान होना था। इसी को लेकर खींचतान शुरू हुई। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी थी। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ नेता अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था। बैठक शुरू होने से पहले अशोक गहलोत खेमे के विधायकों ने बागी रूख अख्तियार कर लिया।

विधायक दल की बैठक की बजाय गहलोत समर्थक विधायक मंत्री शांति धारीवाल के घर पहुंच गए। इसके बाद सभी विधायकों ने स्पीकार से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, ये इस्तीफा अभी तक स्पीकर ने मंजूर नहीं किया है। ये सभी विधायक किसी भी हालत में सचिन पायलट या उनके खेमे से किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते हैं। इन विधायकों की संख्या 82 बताई जा रही है।
 
who will became next CM of rajasthan? Sonia gandhi and rahul gandhi on rajasthan congress political crisis
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
2. कब तक चलेगा ये सियासी ड्रामा? 
अभी राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करके पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली में हैं। यहां दोनों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ बैठक की। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल और कमलनाथ भी मौजूद रहे। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान खुद से ही कुछ बड़ा एलान कर सकता है। फिलहान 29 सितंबर तक ये विवाद जारी रह सकता है। 29 सितंबर को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। तब तक कोई बड़ा फैसला हो सकता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
who will became next CM of rajasthan? Sonia gandhi and rahul gandhi on rajasthan congress political crisis
सचिन पायलट और सीएम गहलोत - फोटो : Social Media
3. कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? 
इसको लेकर अभी कई तरह की कयासबाजी जारी है। कहा जा रहा है कि सचिन पायलट को कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री बनाने के लिए एलान कर सकता है। संभावना ये भी है कि गहलोत और पायलट के बीच चल रही लड़ाई के बीच किसी तीसरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसका फैसला भी कांग्रेस हाईकमान को ही करना है। अगर ऐसा होता है तो इस रेस में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सबसे आगे बताए जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
who will became next CM of rajasthan? Sonia gandhi and rahul gandhi on rajasthan congress political crisis
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : Agency
4. इस्तीफा देने वाले विधायकों पर कार्रवाई होगी? 
इसको लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन का बयान आया है। उनका कहना है कि ये अनुशासनहीनता है। इसके बारे में कांग्रेस अध्यक्षा को रिपोर्ट देंगे। आगे का फैसला वही करेंगी। हालांकि, अब तक किन विधायकों ने इस्तीफा दिया है न तो ये सामने आया न ही विधायकों का इस्तीफा स्वीकार होने की बात सामने आई है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed