{"_id":"58bd05b54f1c1b5801e7efc3","slug":"world-s-oldest-warship-ins-virat-retired","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों नौसेना की सबसे बड़ी ताकत था दुनिया का सबसे पुराना युद्धपोत 'विराट', जानिए?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्यों नौसेना की सबसे बड़ी ताकत था दुनिया का सबसे पुराना युद्धपोत 'विराट', जानिए?
Mon, 06 Mar 2017 12:30 PM IST
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
समंदर का सिकंदर भारतीय नौसेना का ताकतवर विमान वाहक पोत आईएनएस विराट आज रिटायर हो जाएगा। आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमानवाहक पोत है, जो समुद्र में अपनी धाक जमाने में सक्षम था। दुनिया का सबसे पुराना विमान वाहक पोत भारतीय नौसेना में 30 साल तक सेवा देने से पहले ब्रिटिश रायल नेवी में भी 27 साल तक अपनी सेवा दे चुका है। मालूम हो कि आईएनएस विराट को 12 मई 1987 को भारतीय नौसेना के बेडे़ में शामिल किया गया। तब इसका घोष वाक्य था ‘जलमेव यस्य, बलमेव तस्य।’ आइए जानते हैं इस युद्धपोत से जुड़ी अन्य रोचक बातें।
2 of 9
ins virat
- फोटो : amar ujala network
1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया। आईएनएस विराट दूसरी बार रिटायर हुआ है। दूसरी बार इसलिए क्योंकि भारतीय नौसेना से पहले इस युद्धपोत का इस्तेमाल ब्रिटिश नौसेना करती थी। ब्रिटिश नौसेना में इसे 'हर्मिस' के नाम से जाना जाता था। ब्रिटेन की रॉयल नेवी में इसे 25 नवंबर 1959 में शामिल किया गया और 1984 में यह पहली बार रिटायर हुआ।रिटायर होने के बाद इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
3 of 9
12 मई 1987 में इसे भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया और एक नया नाम 'विराट' दिया गया। 24 हजार टन वजनी विराट 743 फुट लंबा और 160 फुट चौड़ा है।विराट ने अपनी सेवा के दौरान करीब 2,252 दिन और करीब 10,94,215 किलोमीटर का सफर समुद्र में तय किया है। अनुमान के मुताबिक इतने समय में करीब 27 बार आप दुनिया का चक्कर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षमता
4 of 9
विराट एक ऐसा युद्धपोत है जो करीब 80 लाइटवेट टॉरपीडो ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा कमांडो ऑपरेशन के दौरान यह 750 सैनिकों के ले जाने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
5 of 9
विराट में चार एलसीवीपी लैंडिंग क्रॉफ्ट भी आसानी से रखे जा सकते हैं जिसका इस्तेमाल जमीनी कार्रवाई के दौरान सैनिकों को ले जाने में किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।