{"_id":"5c08dbd6bdec2241a3230144","slug":"you-can-download-14-movies-of-one-one-gb-in-1-second-know-how","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 सेकेंड में एक-एक जीबी की 14 फिल्में कर सकते हैं डाउनलोड, जानिए कैसे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1 सेकेंड में एक-एक जीबी की 14 फिल्में कर सकते हैं डाउनलोड, जानिए कैसे?
Thu, 06 Dec 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Download Movies
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब महज एक सेकेंड में आप 1-1 जीबी की 14 फिल्में डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुनने में आपको अचंभा सा तो लग रहा होगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है, क्योंकि हमारा इंटरनेट तो 1 जीबी की एक फिल्म ही डाउनलोड करने में आधा या कभी-कभी एक घंटा भी लगा देता है, उसमें भी अगर सही से इंटरनेट चला तो। लेकिन हम आपको बता देते हैं कि ऐसा कैसे संभव है?
2 of 6
GSAT-11
- फोटो : ISRO
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने इसे संभव कर दिखाया है। दरअसल, देश का सबसे भारी उपग्रह जीसैट-11 भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 2.07 बजे दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुयाना से एरियनस्पेस के एरियन-5 रॉकेट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट ने बेहद सुगमता के साथ करीब 33 मिनट में उपग्रह को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया। यह एक ऐसा उपग्रह है, जिसके सक्रिय होने के बाद देश में इंटरनेट से 14 जीबी प्रति सेकेंड की रफ्तार से डाटा भेजा जा सकेगा।
3 of 6
Wires
- फोटो : social media
इस उपग्रह में 40 ट्रांसपोंडर लगे हुए हैं, जिसमें 32 स्पॉट बीम के साथ-साथ आठ सब-बीम भी हैं, जो देश के साथ-साथ दूरदराज के इलाकों को भी कवर करेंगे। इसका फायदा ये होगा कि इससे ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों को केबल, डिश और इंटरनेट के तारों से भी छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
isro
इसरो के प्रमुख के. सिवन ने बताया कि जीसैट-11 भारत द्वारा निर्मित अब तक का सबसे भारी, सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली उपग्रह है। 5,854 किलो वजनी इस उपग्रह का जीवनकाल 15 साल है। इसको बनाने में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
5 of 6
Internet speed
- फोटो : Flickr
माना जा रहा है कि अगले साल तक इंटरनेट की स्पीड और बढ़ सकती है। दरअसल, जीसैट-11 इसरो के इंटरनेट आधारित उपग्रह श्रृंखला का हिस्सा है और इसके तहत 18 महीने में चार उपग्रह भेजे जाने हैं। इनके माध्यम से कम रफ्तार इंटरनेट से परेशान देश के लोगों को 100 जीबी प्रति सेकेंड डाटा स्पीड मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।