{"_id":"58e601ba4f1c1bf5465b7989","slug":"bollywood-celebrities-come-in-these-temples-of-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B-town सेलिब्रिटीज की राजस्थान के इन मंदिरों में है आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B-town सेलिब्रिटीज की राजस्थान के इन मंदिरों में है आस्था
Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काले हनुमान मंदिर में बिपाशा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान यूं तो अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है, पर यहां के मंदिरों की प्रसिद्धी भी कम नहीं है। यही कारण है कि आम लोगों के साथ ही बी-टाउन के सेलिब्रिटीज भी इन मंदिरों में नतमस्तक होते नजर आते हैं। एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक सभी इनमें शामिल हैं। कोई परेशानियों से निजात पाने के लिए जाता है, तो कोई रिलीज से पहले फिल्म हिट होने की प्रार्थना करने के लिए। एकता कपूर, बिपाशा बसु, अजय देवगन, संजय दत्त समेत कई स्टारों के नाम शामिल हैं।
यहां कई बार आ चुकी हैं एकता
2 of 5
काले हनुमान मंदिर में एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर में बालाजी फिल्म्स की ओनर एकता कपूर कई बार आ चुकी हैं। इस मंदिर में उनकी प्रगाढ़ आस्था है। वे अपनी फिल्मों की सफलता की प्रार्थना करने इस मंदिर में जरूर आती हैं
मुन्ना भाई ने इस मंदिर में की पूजा
3 of 5
संजय दत्त मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त हाल ही में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में आए। संजय राजस्थान में अपनी आने वाली फिल्म भूमि की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान संजय ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिल्म की सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान और ईशा ने की गणपति की पूजा
4 of 5
मोती डूंगरी मंदिर में इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला
इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता जयपुर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए। अपनी फिल्म मैं रहूं या नहीं रहूं... के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार जयपुर पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन के साथ ही उन्होंने जेएलएन मार्ग स्थित मोती डूंगरी मंदिर में फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
माता के मंदिर पहुंचे अजय काजोल
5 of 5
अजय देवगन काजोल के पास
- फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन भी अपने परिवार के साथ सीकर स्थित शाकंभरी माता मंदिर में आ चुके हैं। अजय ने यहां एक खास पूजा की। अजय के साथ उनकी पत्नी काजोल और साली तनिशा भी मौजूद थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।