{"_id":"58c2a70e4f1c1bc250dc4b54","slug":"holi-market-in-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सज संवरकर तैयार, होली का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज संवरकर तैयार, होली का बाजार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
सज गई रंग गुलाल की दुकानें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्यौहार के लिए जहां घरों में तैयारियां हो रही हैं, वहीं बाजारों में अब रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में रंग गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। इन पर बिक्री अभी कम है, लेकिन आने वाले दो तीन दिनों में बिक्री तेजी से बढ़ेगी। इन दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग नजर आने लगे हैं।
अरारोट गुलाल की मांग है ज्यादा
सजी हैं गुलाल की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
होली पर एक दूसरे को गुलाल से सराबोर करने के लिए गुलाल की खरीदारी शुरू हो गई है। गुलाल लेने वालों में सबसे ज्यादा मांग अरारोट की गुलाल की है। इस गुलाल से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। इस गुलाल को बनाने का काम जयपुर में ही कई कारखानों में चल रहा है।
कई तरह के आइटम आ रहे हैं पसंद
कई तरह के आइटम हैं मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
गुलाल के साथ ही बच्चों में पिचकारियों का बहुत क्रेज है। खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर्स की पिचकारियों को बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं। इनमें डोरिमोन, मिकी मिनी, छोटा भीम समेत कई कार्टून कैरेक्टर्स की पिचकारिचों की अच्छी डिमांड है। इनके साथ ही कई तरह के मास्क व अन्य विभिन्न तरह के आइटम बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्बल रंगों की है खासी मांग
अरारोट की गुलाल के साथ
- फोटो : Amar Ujala
लोग अरारोट की गुलाल के साथ ही हर्बल रंगों की भी मांग कर रहे हैं। हांलाकि यह रंग गुलाल से कहीं ज्यादा महंगे हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए लोग ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं। इन हर्बल रंग को प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है, जिससे यह नुकसान नहीं करते।
विज्ञापन
तैयार होने लगे हैं बड़ुकले
बड़ुकले तैयार करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन की पूजा में गोबर के बने बड़ुकलों का भी इस्तेमाल होता है। कुछ लोग इन्हें जहां घर में ही बना रहे हैं, वहीं कुछ इन्हें बाजार से भी खरीद रहे हैं। लोगों को बाजार से रेडिमेड बड़ुकले मिल रहे हैं।