{"_id":"69c6b17f4f6625b5140aef0b","slug":"massive-snowslide-from-hillside-at-zero-point-on-zojila-gumri-road-seven-dead-five-injured-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेह में सात की मौत: पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा, नीचे से गुजर रही थीं गाड़ियां; तस्वीरों में देखें मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह में सात की मौत: पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा, नीचे से गुजर रही थीं गाड़ियां; तस्वीरों में देखें मंजर
संवाद न्यूज एजेंसी, कारगिल
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:04 PM IST
सार
हिमस्खलन की जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उनसे हादसे की वीभत्सता नजर आती है। वाहन बर्फ में पूरी तरह दब गए हैं। वाहनों की छत से बर्फ हटाने में ही सेना और बीआरओ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
लद्दाख के कारगिल जिले में जोजिला-गुमरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर प्रकृति का कहर टूटा। जीरो पॉइंट और मिनीमर्ग के बीच भारी हिमस्खलन ने कई जिंदगियों को चपेट में ले लिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कम से कम पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। बर्फ के विशाल मलबे के नीचे 7 से 8 वाहनों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos
2 of 7
मस्खलन में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा
हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वाहन जोजिला दर्रे से गुजर रहे थे। इसी दाैरान पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ और बर्फ का बड़ा हिस्सा तेजी से सड़क पर आ गिरा। पलक झपकते ही वाहन बर्फ के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), लद्दाख पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें बचाव एवं राहत कार्य के लिए मशीनों के साथ पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मस्खलन में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी
- फोटो : ANI
हटाई जा रही बर्फ
खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देर रात तक सेना और बीआरओ के जवान स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से बर्फ हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के कार्य में जुटे थे। घायलों को तत्काल निकालने के लिए बसीज इमाम खामनेई मेमोरियल ट्रस्ट (आईकेएमटी) के सदस्य और 108 एम्बुलेंस तैनात हैं।
4 of 7
मस्खलन में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी
- फोटो : ANI
सात के मारे जाने की पुष्टि
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भूस्खलन में दबने से सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। सभी घायलों को उप-जिला अस्पताल द्रास में भर्ती कराया गया है। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों और मृतकों में अधिकतर लेह जिले के हैं।
विज्ञापन
5 of 7
भूस्खलन में फंसे लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
बर्फ में पूरी तरह दब गए वाहन
हिमस्खलन की जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उनसे हादसे की वीभत्सता नजर आती है। वाहन बर्फ में पूरी तरह दब गए हैं। वाहनों की छत से बर्फ हटाने में ही सेना और बीआरओ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जहां पर हादसा हुआ वहां सड़क पहाड़ी एवं दुर्गम है। घटना स्थल पर एक तरफ सीधी खड़ी पहाड़ी है तो दूसरी तरफ खाई। ऐसे में जवानों को हर कदम सावधानी से बढ़ाना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।