सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Waiting for Centre's green signal for Metro Lite

Jammu Kashmir: मेट्रो लाइट के लिए केंद्र की हरी झंडी का इंतजार, 23 किमी के रूट पर 22 स्टेशन प्रस्तावित

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 01 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो लाइट परियोजना के लिए डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी गई है और अब बजट व हरी झंडी का इंतजार है। जम्मू में 23 किमी रूट पर 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिसमें 2035 तक रोजाना 2.84 लाख यात्री सफर करेंगे।

Waiting for Centre's green signal for Metro Lite
सकीना इत्तू। - फोटो : Udhampur news
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू शहर में बनतालाब से बाड़ी ब्राह्मणा तक और श्रीनगर में इंदिरा नगर से एचएमटी तक मेट्रो लाइट ट्रेन के संचालन संबंधी डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। अब बस वहां से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बजट आवंटित होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Trending Videos


यह जानकारी मंत्री सकीना इत्तू ने अखनूर से भाजपा विधायक मोहन लाल शर्मा के सवाल पर दी। उन्होंने विधायक को बताया कि फिलहाल मेट्रो योजना में अखनूर को नहीं शामिल किया गया है। भविष्य में केंद्र सरकार की सहमति से इस पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि जम्मू शहर में बनतलाब से बाड़ी ब्राह्मणा तक मेसर्स आरआईटीईएस लिमिटेड के माध्यम से डीपीआर तैयार किया गया है। निर्माण के लिए 29.58 हेक्टेयर स्थायी और 1.5 हेक्टेयर अस्थायी भूमि की आवश्यकता बताई गई है। 23 किमी रूट पर 22 स्टेशन प्रस्तावित है। 2035 तक 2.84 लाख लोगों के प्रतिदिन यात्रा करने की उम्मीद है। श्रीनगर में भी इंदिरा चौक नगर से एचएमटी चौक तक लाइट मेट्रो के लिए डीपीआर बना चुकी है। 

विधानसभा में पेश ऑडिट रिपोर्टों में उजागर
जम्मू-कश्मीर सरकार से जुड़ी आठ ऑडिट रिपोर्टें, जिन्हें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने तैयार किया और हाल ही में विधानसभा में पेश की गईं। उनमें कई विभागों में वित्तीय गड़बड़ियां और कामकाज की कमियां सामने आई हैं। इन रिपोर्टों की मुख्य बातें अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में साझा कीं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई जगह बिना मंजूरी के काम शुरू कर दिए गए और तय नियमों का पालन नहीं किया गया। कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकीं, जबकि कुछ मामलों में लागत बढ़ गई।

शामलात में बने प्राइवेट स्कूलों को राहत, एक साल बढ़ी मोहलत
प्रदेश सरकार ने सरकारी जमीन पर चल रहे प्राइवेट स्कूलों को राहत दे दी है। सरकार ने पंजीकरण की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी है। यह फैसला ठीक उस समय लिया गया है जब निजी स्कूलों को जमीन के एवज में नोटिस भेजे जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने सदन में यह जानकारी दी है। वे मंगलवार को विधायक ई. जस्टिस हसनैन मसूदी के शैक्षणिक संस्थानों के उपयोग वाली शामलात भूमि को उनके नाम नियमित करने के प्रस्ताव का जवाब दे रहीं थी। ई. जस्टिस हसनैन मसूदी ने कहा, शैक्षणिक संस्थाओं को भूमि की स्वामित्व स्थिति के कारण बिना किसी आपत्ति के वर्तमान परिसर से कार्य करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed