सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Ascent to become easier; Centre approves ropeway project

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में चढ़ाई होगी सुगम, रोपवे परियोजना को केंद्र की मंजूरी; जुड़ेंगे धार्मिक स्थल

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सार

श्री अमरनाथ गुफा के लिए रोपवे परियोजना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। अमरनाथ गुफा के लिए रोपवे बालटाल से बनाया जाएगा। ये करीब 11.6 किलोमीटर लंबा होगा।

Amarnath Yatra: Ascent to become easier; Centre approves ropeway project
पहले चरण में 16,000 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

समुद्र तल से 3888 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान अमरेश्वर धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की राह अब आसान होगी। श्री अमरनाथ गुफा के लिए रोपवे परियोजना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। ये जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मंगलवार को दी। उन्होंने यहां जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे विकास कार्यों समेत कई परियोजनाओं के निर्माण की स्थिति भी जांची।



केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि मंत्रालय के पास जम्मू-कश्मीर से 30,000 करोड़ रुपये के 54 रोपवे परियोजनाओं के प्रस्ताव पहुंचे हैं। इनमें से पहले चरण में 16,000 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इनमें अमरनाथ गुफा, शंकराचार्य मंदिर, थाजीवास ग्लेशियर, भद्रवाह, सनासर और दूधपथरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ गुफा के लिए रोपवे बालटाल से बनाया जाएगा। ये करीब 11.6 किलोमीटर लंबा होगा। इस रोपवे की डीपीआर 2025 में केंद्र सरकार को भेजी गई थी। इस इसे मंजूर कर लिया गया है। यह निर्माण तीर्थयात्रा और पर्यटन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दो मार्ग हैं। पहलगाम और बालटाल मार्ग। बालटाल मार्ग की चढ़ाई सीधी खड़ी है। वर्तमान में पैदल या टट्टू के जरिए यात्रा करने में कई घंटे या दो दिन तक लगते हैं। रोपवे से यह सफर मिनटों में तय हो सकेगा। यही नहीं, खराब मौसम या भूस्खलन के दौरान भी यह रोपवे परिवहन का एक सुरक्षित तीर्थयात्रा कराएगा।

सड़क निर्माण कार्य भी जारी
मंत्रालय अमरनाथ यात्रा के लिए सड़क निर्माण पर भी काम कर रहा है। करीब 3500 करोड़ रुपये से 60 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इससे यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग विकसित हो सकेगा। इस मार्ग की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह मार्ग पहलगाम और बालटाल दोनों पड़ाव को जोड़ने के उद्देश्य से प्रस्तावित किया गया है।

श्रद्धालुओं मिलेगी बड़ी राहत
रोपवे परियोजना तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। बुजुर्ग और महिलाएं आसानी से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगी। यही नहीं, अमरनाथ यात्रा मार्ग के कठिन रास्तों और संकरे मोड़ों पर होने वाली दुर्घटनाओं के जोखिम से भी बचा जा सकेगा।

धार्मिक स्थलों को परियोजनाओं से जोड़ा जाएगा
राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि प्रदेश के अधिक ऊंचाई पर बने धार्मिक स्थलों को इन परियोजनाओं के माध्यम से जोड़ा जाएगा। 880 करोड़ रुपये से कटड़ा में इंटर मॉडल स्टेशन तैयार होगा। इससे श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए रेल, सड़क और हेली-सेवाओं को एक साथ जोड़ा जा सकेगा। भविष्य में नेशनल हाईवे के साथ ही प्रदेश में रोपवे के प्रोजेक्ट भी बड़े पैमाने पर शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed